डंपर से कुचलकर दो की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माड़ा थाना क्षेत्र के रजमिलान गांव निवासी पप्पू बसोर (25) अपने गांव के ही मुकेश बसोर (24) साथ शाम साढ़े चार बजे के करीब किसी काम से माड़ा की तरफ जा रहा था। जैसे ही सितुलखुर्द गांव के पास पहुंचा, पीछे से आ रही डंपर कुचलते हुए निकल गई। इससे पप्पू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उपचार के लिए उसे नेहरू शताब्दी चिकित्सालय ले जाया गया। उसकी भी शाम सात बजे के करीब मौत हो गई।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बैढ़न जिला अस्पताल भेज दिया। उधर, वाकए से गुस्साए ग्रामीणों ने बैढन-माड़ा मार्ग जाम कर दिया। खबर मिलते ही सिंगरौली के एएसपी एके शर्मा, एसडीएम स्वरोचिस सोमवंशी, माड़ा थाना प्रभारी राकेश साहू आदि मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों को समझाना-बुझाना शुरू कर दिया। कार्रवाई और मुआवजा के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए, तब जाकर शाम साढ़े छह बजे के बाद आवागमन बहाल हुआ।