फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two including young man committed suicide by hanging

Sonebhadra News: युवक समेत दो ने फांसी लगाकर दी जान

Tue, 21 Nov 2023 10:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
Two including young man committed suicide by hanging
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांवाें में युवक समेत दो लोगों ने फंदा लगाकर जान दे दी। रजखड़ गांव में युवक ने घर में पंखे के सहारे फंदा लगाया तो कटौली में अधेड़ की कुंडी के सहारे लाश लटकती मिली। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

रजखड़ गांव निवासी रामेश्वर का पुत्र आदित्य (26) सोमवार की रात खाना खाने के बाद कमरे में सोने गया। मंगलवार की सुबह कमरे में पंखे के सहारे साड़ी के फंदे पर उसे लटकता देख परिजन सन्न रह गए। उसे दुद्धी सीएचसी ले आए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मेमो के जरिए मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया। आदित्य तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। गांव में ही बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था।उधर, कटौली गांव में कमलेश (48) की लाश मंगलवार की सुबह घर के अंदर पंखे की कुंडी से लटकती मिली। कमलेश राजमिस्त्री का काम करता था। किन कारणों से उसने फांसी लगाई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिजनों ने भी कुछ बताने में असमर्थता जताई है। कोतवाली प्रभारी नागेश सिंह रघुवंशी ने बताया कि दोनों शवों का दुद्धी सीएचसी में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। कारण के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed