{"_id":"69236e9e4232158b340a8df1","slug":"two-including-woman-killed-in-road-accidents-body-of-truck-driver-stuck-in-cabin-sonbhadra-news-c-194-1-son1017-137795-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत, केबिन में फंसा रहा ट्रक चालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत, केबिन में फंसा रहा ट्रक चालक का शव
विज्ञापन
शक्तिनगर में सडक हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन।स्रोत जागरूक पाठक
शक्तिनगर/म्योरपुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में बीते 24 घंटे में हुए दो सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत हो गई। शक्तिनगर में खड़े ट्रक में भिड़ने से दूसरे ट्रक के चालक की जान चली गई। पूरी रात उसका शव केबिन में ही फंसा रहा। वहीं, म्योरपुर बाजार में ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार मध्य के सीधी निवासी ट्रक चालक शिवशंकर यादव (45) शनिवार को देर रात कोयला लोडिंग के लिए ट्रक लेकर बीना की ओर जा रहा था। बीना महाप्रबंधक कार्यालय के पास खड़े ट्रक से उसका ट्रक भिड़ गया। घायल चालक पूरी रात ट्रक की केबिन में फंसा रहा, जिससे उसकी की मौत हो गई। रविवार को पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। एसओ कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
दूसरी घटना म्योरपुर बाजार में हुई। दोपहर में साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने आई इंद्रावती (36) निवासी डडीहरा ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शनिवार की देर रात इलाज के दौरान इंद्रावती की मौत हो गई। थाना प्रभारी कमलनयन दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
-- -
हादसे के बाद सड़क से बाजार हटवाया
म्योरपुर। शनिवार की दोपहर में हुए हादसे के बाद म्योरपुर साप्ताहिक बाजार को सड़क से हटाने का पुलिस ने निर्णय लिया। पूरे बाजार में मुनादी कराते हुए अगले सप्ताह से खेल मैदान पर बाजार लगाने के लिए कहा गया। थाना प्रभारी कमलनयन दुबे ने बताया कि साप्ताहिक बाजार की वजह से आवागमन भी प्रभावित होता है। ऐसे में खेल मैदान पर बाजार लगाने का निर्णय लिया गया है। संवाद