{"_id":"61b200a1c5e59068eb124192","slug":"two-including-woman-died-in-road-accidents-sonbhadra-news-vns6268959113","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र : सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र : सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में पिछले 36 घंटे के दौरान अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक महिला समेत तीन की मौत हो गई। उपचार के दौरान दोनों ने घायलों ने दम तोड़ दिया। उधर घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा गांव में बुधवार की दोपहर करीब एक बजे रामकोशिया (55) अपने घर के सामने बैठी थी। उसी वक्त एक बाइक ने रामकोशिया को टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों की मदद से परिवार के लोग घायल को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद घायल महिला को ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। परिवार के लोग ले जाने की तैयारी कर रहे थे तभी उनकी मौत हो गई।
दूसरी घटना मंगलवार की रात गोरारी गांव की है। देर रात पुलिस को सूचना मिली कि गोरारी गांव में एक युवक घायलावस्था पड़ा है और उसके समीप बाइक गिरी पड़ी है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस घायल की शिनाख्त गोरारी गांव निवासी अनुराग कुमार (32) के रूप में करते हुए उसे जिला अस्पताल ले गई। प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने घायल को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर में बुधवार की शाम घायल की मौत हो गई। मृतक के परिवार के लोगों ने कुछ लोगों पर मारपीट कर फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस चौकी लोढ़ी के प्रभारी विनय सिंह ने बताया कि महिला का शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार के लोगों को सौंप दिया गया। उधर कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा ने बताया कि वाराणसी में अनुराग के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों स्पष्ट पता चलेगा।