{"_id":"64737d04bf84eea2b6033ab4","slug":"two-including-scooty-rider-died-in-road-accidents-sonbhadra-news-c-20-1-227972-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: सड़क हादसों में स्कूटी सवार समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: सड़क हादसों में स्कूटी सवार समेत दो की मौत
विज्ञापन
मधुपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के मधुपुर बाजार के पास रविवार की देर शाम तेज रफ्तार हाइवा ने स्कूटी सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी चला रहा युवक भी घायल हुआ। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, रेणुकूट में मुर्धवा मोड़ के पास ट्रक की चपेट में आने से युवक ने दम तोड़ दिया।
ओबरा निवासी सुनील मौर्या अहरौरा के एक निजी स्कूल में शिक्षक है। वह किसी काम से रविवार को स्कूटी से अहरौरा गया था। देर शाम वह स्कूटी से ही अपने घर के लिए निकला था। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर सुकृत क्षेत्र में स्थित बैजूबाबा मंदिर के पास खड़े एक व्यक्ति ने स्कूटी सवार सुनील से लिफ्ट मांगा। दोनों स्कूटी से राबर्ट्सगंज की ओर आ रहे थे। मधुपुर फ्लाईओवर के पास चढ़ाई पर ही पीछे से आ रही हाईवा ने स्कूटी सवारों को जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे दोनों गिर पड़े। दुर्घटना में सुनील सड़क के दूसरी ओर गिर गया, जबकि लिफ्ट मांगने वाला व्यक्ति हाइवा के नीचे आ गया। उसे रौंदते हुए चालक वाहन लेकर फरार हो गया। स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। उसका शरीर भी क्षत-विक्षत हो गया। मृतक के जेब में मौजूद मोबाइल से राहगीरों ने परिजनों को सूचना दी। मृतक की पहचान कल्लू पाल (50) निवासी लतीफपुर थाना अहरौरा के रूप में हुई। उसके पास मौजूद बैग में नई साड़ी व मिठाई मिला है। इससे संभावना जताई जा रही है कि वह किसी शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। मौके पर पहुंची सुकृत चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सदर कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि परिजनों को सूचना दी गई है। उनके आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, दूसरी घटना रेणुकूट चौकी क्षेत्र के मुर्धवा की है। रेणुकूट निवासी प्रिंस (27) किसी काम से जा रहा था। मुर्धवा स्थित प्लांट-2 के पास ट्रक की चपेट में आने से वह गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे हिंडाल्को अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर वाराणसी में देर शाम उसकी मौत हो गई।