{"_id":"6530324e32097d198b09fa44","slug":"two-including-school-children-lost-their-lives-in-road-accidents-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-4818-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: सड़क हादसों में स्कूली बच्चे समेत दो की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: सड़क हादसों में स्कूली बच्चे समेत दो की गई जान
विज्ञापन
जिले में बुधवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में स्कूली बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बच्चा स्कूल से घर जाते समय बेकाबू ट्रक की चपेट में आकर कुचल गया जबकि युवक की बाइक अनियंत्रित होकर पोल से जा भिड़ी। जिससे उसकी मौत हुई। बाइक पर ही सवार दो अन्य युवक घायल हो गए। जबकि एक अन्य हादसे में बाइक सवार घायल हुआ।
सलखन : वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चोपन थाना क्षेत्र के पटवध गांव में बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से कक्षा चार के छात्र की मौत हो गई।पटवध गांव निवासी मुन्ना खरवार का दस वर्षीय पुत्र शंभू गांव के ही प्राथमिक विद्यालय दोपहर बाद स्कूल की छुट्टी हाेने पर पैदल घर जा रहा था। इसी दौरान गलत दिशा से आई तेज रफ्तार ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। शंभू को गंभीर चोट आई। परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत पर परिजन बिलख पड़े। शंभू अपने पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। पिता मुन्ना खरवार मजदूर है। एसओ विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रक को मौके पर छोड़कर चालक फरार हो गया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।
दुद्धी/खलियारी : दुद्धी के महुअरिया गांव में अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे पोल से टकराई। हादसे में महुअरिया गांव निवासी लक्ष्मण प्रसाद, रामप्रसाद व वीरेंद्र को चोट आई। तीनों गांव में चल रही रामलीला देखने के लिए बाइक से निकले थे। दुद्धी सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में लक्ष्मण की मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं रायपुर थाना क्षेत्र स्थित रायपुर थाना मोड़ पर राबर्ट्सगंज की तरफ से आ रही बोलेरो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक सवार अमरेश मौर्य (32) अपने घर जा रहा था। अचानक तेज रफ्तार में राबर्ट्सगंज की तरफ से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। परिजनों ने सीएचसी वैनी में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
इनसेट
खतरनाक हाईवे पर आठ दिन में दूसरे बच्चे की मौत
वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर तेज रफ्तार में दौड़ते वाहन राहगीरों के लिए खतरनाक होते जा रहे हैं। आठ दिन में स्कूली बच्चे की मौत की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 10 अक्तूबर मधुपुर बाजार में इसी हाईवे पर टेंपो की चपेट में आने से कक्षा-एक की छात्रा सुनैना (6) की मौत हो गई थी। स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह घर जाने के लिए जैसे ही सड़क पर आई, तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। उसके नीचे दबकर बच्ची ने दम तोड़ दिया। अब पटवध में कक्षा-चार के छात्र की मौत ने हाईवे पर उड़ रहे सुरक्षा मानकों की अनदेखी की पोल खोल दी है। आए दिन घटनाओं के बाद भी जिम्मेदार इस पर गंभीर नहीं हो रहे। सड़क सुरक्षा समिति की बैठकों में बस कागजी घोड़े दौड़ाकर इतिश्री कर ली जा रही।