{"_id":"65396032bcc57523650c50ab","slug":"two-including-an-old-woman-died-in-road-accidents-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-5088-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: सड़क हादसों में वृद्धा समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: सड़क हादसों में वृद्धा समेत दो की मौत
विज्ञापन
दुद्धी/बभनी। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में वृद्धा समेत दो लोगों की जान चली गई। बभनी थाना क्षेत्र में चलती बाइक से गिरकर वृद्धा ने दम तोड़ दिया। वहीं दुद्धी की रजखड़ घाटी में बाइक सवार युवक बेकाबू वाहन की चपेट में आ गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बभनी थाना क्षेत्र के रंदह गांव निवासी फूलमती (60) की तबीयत बुधवार को अचानक खराब हो गई। परिजन उसे उपचार कराने के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे। रास्ते में ही वृद्धा बाइक से नीचे गिर गई। बाइक से नीचे गिरने से उसे गंभीर चाेट आई। अस्पताल ले जाने से पहले ही वृद्धा ने दम तोड़ दिया। घरवालों ने घटना की सूचना गांव के प्रधान और क्षेत्रीय लेखपाल को दिया। बभनी थाने के एसआई सुनील कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया। थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि घटना की सूचना मृतका के लड़के देवलाल ने दी है। सूचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उधर, हाथीनाला थाना क्षेत्र के गढ़दरवा गांव निवासी दिलीप कुमार (23) दुद्धी के जाबर गांव में स्थित पेट्रोल पंप पर कर्मचारी था। मंगलवार की देर शाम वह ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकला था। रजखड़ घाटी में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। काफी देर तक वह सड़क पर ही पड़ा रहा। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सीएचसी दुद्धी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
टेंपो और बाइक की टक्कर में तीन घायल
म्योरपुर। ब्लॉक मुख्यालय के पास सोमवार की देर शाम टेंपो और बाइक की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर में बाइक सवार शंखलाल (30) निवासी देवरी, टेंपो चालक कृष्ण कुमार (26) और टेंपो सवार रामू (27) निवासी जवारीडांड घायल हो गए। हादसे का शिकार घायलों को उपनिरीक्षक तेरसू यादव ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों की स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।