{"_id":"6539606cf51f7bd69c0cdcf4","slug":"two-including-a-young-man-committed-suicide-by-hanging-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-5074-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: फंदा लगाकर युवक समेत दो ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: फंदा लगाकर युवक समेत दो ने दी जान
विज्ञापन
अनपरा/दुद्धी। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बीते 24 घंटे के अंदर एक युवक सहित दो लोगों ने फंदे से झूलकर अपन जान दे दी। पहली घटना अनपरा क्षेत्र की है तो दूसरी घटना हाथीनाला थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया।
अनपरा थाना क्षेत्र के कुलडोमरी गांव के डोड़ियानार टोला निवासी हरिदास (50) अपने परिवार के साथ घर ही रहते थे। किसी बात से नाराज हरिदास ने मंगलवार की रात में घर के पीछे खेत में अमरूद के पेड़ से नायलॉन की रस्सी के सहारे फंदे से झूलकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। बुधवार की सुबह घरवाले जब खेत में गए तो हरिदास का शव फंदे से लटकता देख सन्न रह गए। घटना की सूचना ग्राम प्रधान व पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। हरिदास को तीन लड़के और दो लड़कियां हैं। एक लड़की की शादी हो चुकी है।
दूसरी घटना हाथीनाला थाना क्षेत्र के हथवानी गांव के साऊडीह की है। यहां एक युवक ने जंगल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। देवलाल (38) रोजाना की तरह सोमवार को भी जंगल में पशुओं को चराने गया था, देर शाम तक घर नहीं लौटा। खोजबीन करने पर उसका शव एक पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घरवालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।