फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two hundred and fifty vehicles invoiced

ढाई सौ वाहनों का हुआ चालान

Fri, 03 Sep 2021 10:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Two hundred and fifty vehicles invoiced
ओवरलोड व अवैध परिवहन कर रहे वाहनों के खिलाफ पुलिस ने तीन दिवसीय अभियान शुरू किया है। इसके तहत बिना नंबर और फर्जी नंबर लगाकर चलने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है। अभियान के तहत दूसरे दिन जिले के विभिन्न थाना, चौकियों पर पुलिस ने जांच की। इस दौरान 250 से अधिक वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन

राबट्रर्सगंज नगर में प्रभारी कोतवाल विद्या सागर की अगुवाई में एसएसआई ऐश खां, कस्बा चौकी प्रभारी संजय कुमार सिंह अलग-अलग बगैर नंबर प्लेट और फर्जी नंबरों को लगकार चलने वाले छोटे-बड़े वाहनों की जांच की। सुकृत में चौकी इंचार्ज ज्ञानेंद्र सिंह, लोढ़ी में विनय सिंह ने भी चेकिंग किया। इस दौरान करीब 20 वाहनों का चालान कर दिया गया। चुर्क तिराहे पर यातायात प्रभारी राजेश सिंह ने वाहनों का चेकिंग किया। इसकी भनक लगते ही ओवरलोड और दूसरे वाहनों का नंबर लगाकर गिट्ी-बालू का परिवहन करने वाले कई ट्रक मारकुंडी, सलखन में खड़े हो गए। उधर चोपन, ओबरा समेत अन्य थाना क्षेत्रों में चेकिंग किया। यातायात प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस द्वारा करीब 250 वाहनों का लगभग साढ़े सात लाख रुपये का चालान किया गया है। कहा कि चेकिंग जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed