फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two goods trains loaded with coal were run together, GM remained seated in the engine

Sonebhadra News: कोयला लदी दो मालगाड़ियां जोड़कर चलाईं, इंजन में बैठे रहे जीएम

Fri, 12 Sep 2025 02:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Two goods trains loaded with coal were run together, GM remained seated in the engine
कोयला ढुलाई के लिए मालगाड़ी के रूट के निरीक्षण के दौरान अफस्रों से जानारी लेते पूर्व मध्य रेलवे - फोटो : विद्यालय
सोनभद्र। चोपन-चुनार रेल मार्ग पर पहली बार बृहस्पतिवार को कोयला लदे दो मालगाड़ी को जोड़कर चोपन से सोनभद्र रेलवे स्टेशन के बीच स्पीड ट्रायल हुआ।
विज्ञापन

ट्रायल के दौरान मालगाड़ी के इंजन में हाजीपुर के महाप्रबंधक (जीएम) छत्रसाल सिंह, प्रधान मुख्य प्रचालन प्रबंधक (पीसोएम) प्रभात कुमार और धनबाद मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा मौजूद रहे। चोपन से सोनभद्र के बीच पड़ने वाले चढ़ाई पर कोयला लदे मालगाड़ी का ट्रायल सफल रहा।
इससे कोयला ढुलाई में आसानी तो होगी ही रेलवे का समय भी बचेगा। धनबाद मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने बताया कि चोपन-चुनार रेल मार्ग पर पूर्व में चार खाली मालगाड़ियों को जोड़कर इस मार्ग पर ट्रायल किया जा चुका है, जो सफल रहा।
विज्ञापन

माल ढुलाई में भी रेलवे का समय बचत हो सके, इसके लिए पहली बार चोपन-चुनार रेलमार्ग पर कोयला लदे दो मालगाड़ी को जोड़कर गुजारा गया। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक लोडिंग प्वाइंट से कोयला लादकर दो अलग-अलग मालगाड़ी चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

करैला रोड रेलवे स्टेशन पर दोनों मालगाड़ी एक में जुड़कर आगे के लिए चलाई गई। चोपन रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर यहां हाजीपुर के रेल महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह, प्रधान मुख्य प्रचालन प्रबंधक प्रभात कुमार के साथ ही डीआरएम धनबाद मंडल अखिलेश कुमार और प्रयागराज मंडल डिवीजन की तरफ से सोनभद्र स्टेशन अधीक्षक राममनी सारस्वत मौजूद रहे।
रेलवे अधिकारियों की मौजूदगी में पहली बार दो लोडेड मालगाड़ियों का ट्रायल किया गया। चोपन से दोनों लोडेड मालगाड़ी शाम को 4.24 बजे से चली जो सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर 5.24 बजे पहुंची। सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर 5 मिनट ठहराव के बाद जीएम और पीसोएम का स्पेशल बैगन चुनार की तरफ रवाना हुआ। वहीं डीआरएम का सैलून चोपन की तरफ रवाना हुआ।

डीआरएम ने बताया कि आगे दो लोडेड मालगाड़ी जोड़कर इस मार्ग पर गुजारा जा सकता है। इससे रेलवे के समय में बचत होगी। निरीक्षण के दौरान एडीआरएम आपरेटिव विनीत कुमार, अवर अभियंता धनबाद मनीष कुमार मीणा, पीआरआई ललित पासवान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed