फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two girl students died due to drowning in a pond while bathing

Sonebhadra News: नहाते समय बंधी में डूबने से दो छात्राओं की मौत

Wed, 23 Jul 2025 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Two girl students died due to drowning in a pond while bathing
जुगैल थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरहरी के चकदहिया टोला में मंगलवार को नहाते समय बंधी में डूबने से अमरावती (13) और रिंकू (12) की मौत हो गई। ग्राम प्रधान भरहरी राम अवतार ने बताया कि दोनों स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रही थीं।
विज्ञापन

रास्ते में बंधी में उतरकर नहाने लगीं। तहरीर के आधार पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है। भरहरी ग्राम पंचायत के टोला चकदहिया निवासी धरमू की बेटी अमरावती गांव के ही एक स्कूल में कक्षा सात और लहुरमन की बेटी रिंकू कक्षा छह में पढ़ती थी।
विज्ञापन

दोनों मंगलवार को घर से स्कूल गई थीं। दोपहर दो बजे छुट्टी होने पर वह एक साथ घर के लिए निकलीं। रास्ते में स्थित चकदहिया बंधी में उतरकर नहाने लगीं। नहाते समय गहरे पानी में जाने से दोनों बंधी में डूब गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर तक वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरु की। परिजन उन्हें खोजते हुए जब बंधी के पास पहुंचे तो वहां उनका बस्ता और कपड़ा मिला। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी बंधी में तलाश शुरू की।

काफी प्रयास के बाद देर शाम दोनों का शव बंधी से निकाला गया। ग्राम प्रधान ने घटना की सूचना जुगैल पुलिस को दी। जुगैल एसओ नागेश सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed