फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two Factions Clash Over Dancing at DJ; 12 Fined

Sonebhadra News: डीजे पर डांस करने के लिए भिड़े दो पक्ष, 12 का चालान

Tue, 05 May 2026 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Two Factions Clash Over Dancing at DJ; 12 Fined
शान्ति भंग करने की आशंका में बीजपुर पुलिस की गिरफ्त में लिए गए आरोपी।
बीजपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के झीलो गांव में रविवार की रात डीजे पर डांस करने के लिए दो पक्ष में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

रविवार की रात में बीजपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान झीलो गांव में दो पक्ष के बीच विवाद की सूचना मिली। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो वहां एक पक्ष के राजकुमार समेत सात लोग और द्वितीय पक्ष से रामसरन समेत पांच लोग डीजे पर डांस करने की बात को लेकर आपस में उलझे हुए थे। पुलिस के समझाने-बुझाने के बावजूद दोनों पक्ष उग्र होकर एक-दूसरे के साथ मारपीट करने पर आमादा थे। पुलिस टीम ने दोनों पक्षों से कुल 12 लोगों को हिरासत में ले लिया। इसमें एक पक्ष से चेतवा गांव निवासी राजकुमार (42), राजेंद्र प्रसाद (46), सतीश कुमार (18), आशीष कुमार (19), डेमा धरिकार (22) एवं रामसागर धरिकार (58) और दूसरे पक्ष से महुली गांव के रामसरन (43), रोहित (23), विजय प्रकाश (22), विजेंद्र (32), नखडू (30), राजेश (35) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed