{"_id":"67ed88b094e957dbee094a3a","slug":"two-drinking-water-projects-worth-298-crores-were-started-but-the-pipeline-did-not-reach-one-thousand-houses-sonbhadra-news-c-194-1-son1003-126410-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 298 करोड़ की दो पेयजल परियोजनाएं पूरी पर एक हजार घरों तक नहीं पहुंची पाइपलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 298 करोड़ की दो पेयजल परियोजनाएं पूरी पर एक हजार घरों तक नहीं पहुंची पाइपलान
विज्ञापन
आकांक्षी नगर योजना में चयनित अनपरा नगर पंचायत में 298.27 करोड़ की लागत से दो पेयजल परियोजनाएं लगीं, लेकिन आज भी एक हजार से अधिक घरों तक पाइपलाइन ही नही पहुंची। इन वार्डों के लोग आज भी पानी खरीदकर पी रहें हैं और अन्य कार्यों के लिए पानी की आपूर्ति नगर पंचायत के टैंकरों पर निर्भर है।
साढ़े चार वर्ष पूर्व सात गांवों को मिलाकर अनपरा नगर पंचायत का गठन किया गया। उसके बाद अनपरा नगर पंचायत को आकांक्षी नगर में भी शामिल किया गया। नगर बनने के पूर्व नगर में 88.71 करोड़ की लागत से अनपरा-कुलडोमरी ग्राम समूह पेयजल के तहत अनपरा नगर के डिबुलगंज, ममुआर, डब्लूआई व एचएससीएल कालोनी, लालटावर, बजरंगनगर, काशीमोड़, अनपरा बाजार में पाइपलाइन बिछाकर हर घर नल का कनेक्शन दिया गया।
इसी तरह बेलवादह-परासी ग्राम जलयोजना अन्तर्गत 209.56 करोड़ की लागत से अनपरा नगर के परासी, गरबंधा, शिवमंदिर, ककरी, रेहटा, औड़ीमोड़ और दुल्लापाथर में हर घर नल का कनेक्शन दिया गया। इस बीच अनपरा बाजार के परासी और अनपरा बाजार सिनेमा रोड के दूसरी ओर पानी की पाइपलाइन ही नही बिछाई गई।
विज्ञापन
दोनों परियोजनाओं के ठेकेदार ने एक दूसरे की जिम्मेदारी बताकर अपना पल्ला झाड़ दिया। अब नगर के वार्ड नंबर 18 में चार गलियों के करीब 300 घर, वार्ड नंबर 20 के 9 गलियों में 300 घर और वार्ड नंबर 14 के करीब 450 घरों में पाइपलाइन का कनेक्शन ही नही हुआ। यह समस्या नगर बनने के बाद भी हल नही हो सकी।
नगरवासियों का कहना है कि अनपरा नगर तो बन गया, लेकिन सुविधाएं आज भी गांव से बदतर है। इस वर्ष नगर पंचायत कर वसूलने की तैयारी भी कर दिया है। अन्य लोगों ने चार वर्ष मुफ्त में पाइपलाइन का लाभ लिया और हम लोगों से सुविधा बिना ही नगर कर वसूला जा रहा है। यह तो अन्याय है।
हमारे वार्ड में दो परियोजनाओं ने पाइपलाइन बिछाई। दोनो का जहां काम समाप्त होता है बार्डर पर 50 से 100 मीटर की दूरी पर पाइपलाइन ही नही बिछाई। पूछने पर दोनो ने एक दूसरे पर जिम्मेदारी थोपकर अपना पल्ला झाड़ लिया। नगर पंचायत से पानी टंकी तो मिला लेकिन लगाने के लिए कहीं सार्वजनिक जगह ही नही है। पानी का टैंकर ही सहारा है। - जैनुअल आबदीन उर्फ जॉनी, सभासद वार्ड नंबर 20।
हमारे वार्ड में निजी परियोजना का ऐश पाइप लाइन गया हुआ है। कंपनी ने पेयजल काम रूकवा दिया और कहा कि उनके पाइपलाइन के नीचे कोई पाइपलाइन नही जाएगी। इस कारण कौआनाला की मजदूर बस्ती और बिछड़ी गांव में पाइपलाइन ही नही पहुंच पाया। कई गलियों में भी पाइपलाइन नही बिछाया गया है। बस्ती में नगर पंचायत की ओर से 5 हजार लीटर की पानी टंकी लगाई गई है। अन्य जगहों पर टैंकर से पानी पहुंचाने की व्यवस्था है। - पंकज मौर्या, सभासद वार्ड नंबर 14।
जल निगम की ओर बिछाए गए पाइप लाइन कार्य कई जगहों पर अधूरा छोड़ दिया गया है। नगर पंचायत छूटे हुए जगहों का सर्वे करा रही है। जल्द ही उन गलियों में पानी की पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू किया जाएगा। आवश्यक जगहों पर 5 हजार लीटर की टंकी स्थापित कराई गई है। पानी के टैंकर भी चलाए जा रहें हैं। नगर में पानी के लिए किसी को भी समस्या नही होगी। - अर्पणा मिश्रा, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अनपरा।