फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two died in accident pickup vehicle overturned collided by divider in sonbhadra

सोनभद्र में हादसा: डिवाइडर से टकराकर पलटी पिकअप, चालक समेत दो की मौत 

Sun, 09 May 2021 08:17 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 09 May 2021 08:17 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले का मामला। दोनों छत्तीसगढ़ से कटहल लादकर वाराणसी ला रहे थे।

विज्ञापन
Two died in accident pickup vehicle overturned collided by divider in sonbhadra
पलटी हुई पिकअप। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिले में रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के रॉबर्ट्सगंज शहर में ही बने फ्लाईओवर से गुजरते समय रात में एक पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे पिकअप में सवार चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया।

जानकारी के अनुसार, सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के मधुपुर निवासी दशरथ(37) एवं राजेश पटेल(32) एक पिकअप पर कटहल लादकर अंबिकापुर(छत्तीसगढ़) से वाराणसी जा रहे थे। दशरथ ही गाड़ी चला रहा था। फ्लाईओवर पर जैसे ही चढ़े पिकअप अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed