फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two dengue patients admitted in Myorpur CHC

Sonebhadra News: म्योरपुर सीएचसी में डेंगू के दो मरीज भर्ती

Sat, 02 Aug 2025 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Two dengue patients admitted in Myorpur CHC
म्योरपुर सीएचसी के डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज।  - फोटो : खेल विभाग
म्योरपुर। क्षेत्र में बारिश के साथ डेंगू ने पैर फैलाना शुरू कर दिया है। शनिवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पड़री और परनी ग्राम पंचायत के एक-एक डेंगू पीड़ित को भर्ती किया गया है। दोनों मरीजों का उपचार किया जा रहा है। वहीं, उनके संपर्क में आए लोगों की काउंसलिंग की जा रही है।
विज्ञापन

म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को पड़री ग्राम पंचायत के आकाश (22) तथा परनी ग्राम पंचायत के लल्लन (18) को डेंगू पीड़ित होने के बाद म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती किया गया है। इनका प्लेटलेट्स गिरने के बाद कमजोरी और बुखार के कारण इलाज के लिए लाया गया था।इस दौरान इनकी जांच कराई गई जिसमें इन्हें डेंगू पीड़ित पाया गया। दोनों को डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया है, जहां मच्छरदानी के भीतर इन्हें रखकर उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

उधर मलेरिया निरीक्षक अभिषेक पांडेय ने बताया कि उनके संपर्क में आए लोगों की काउंसलिंग करा कर जांच कराई जा रही है।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अध्यक्ष डॉ. पीएन सिंह ने कहा कि डेंगू वार्ड में मरीजों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। कहा कि उन्हें बेहतर सुविधाएं देकर समय-समय पर दवाईयां दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed