फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two dead brothers returned home after playing from village

गांव से खेल कर घर लौटे दो सगे भाइयों की मौत

Fri, 17 Jul 2020 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Two dead brothers returned home after playing from village
खलियारी। रायपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खलियारी में गुरुवार की सुबह संदिग्ध हाल में अचेत हुए दो सगे भाइयों की मौत हो गई। उपचार के लिये दो निजी चिकित्सकों के पास उन्हें ले जाया गया लेकिन वे बीमारी नही बता सके और मासूमों की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दिये बगैर दोनों शवों का दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

खलियारी गांव निवासी धर्मेन्द्र यादव स्थानीय बाजार में ढेला पर बाटी चोखा की दुकान लगाकर जीवन यापन करते है। बुधवार की सुबह आठ बजे धर्मेंद्र के तीनो बच्चे घर के पास ही गली मे खेल रहे थे। तीनों खेलकर जब घर आए तो उसमें से दो बच्चों की हालत बिगड़ने लगी और वे कुछ देर बाद अचेत हो गए। परिजन दोनों को लेकर दो निजी चिकित्सक के पास पंहुचे, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें देखते ही अन्य अस्पताल में ले जाने की सलाह दी। वहां डॉक्टर यह भी नहीं बता सके कि दोनों क्यों अचेत हुए हैं। इसके बाद दोनों की हालत गंभीर देख परिजन उन्हें दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे कि कुछ अंतराल पर दोनों बच्चों अभिषेक (12) व अमित (10) की मौत हो गई। परिजन शव लेकर गांव पंहुचे तो कोहराम मच गया। परिवार व गांव के लोग परेशान है कि बच्चों को न कोई बीमारी और न ही कोई दैवी आपदा फिर आखिर मौत की क्या वजह है। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दिये बगैर ही दोनों का दाह संस्कार कर दिया। उधर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके उपाध्याय ने बताया कि यदि दोनों शवों का पोस्टमार्टम होता तो मौत की वजह का पता चलता। उधर रायपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि उन्हें इस घटना के बारे में जानकारी नहीं है। किसी ने थाने पर इसकी कोई सूचना नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed