फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two crores received to help the disaster affected people

आपदा प्रभावित लोगों की मदद के लिए मिले दो करोड़

Sun, 19 Jun 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Two crores received to help the disaster affected people
जिले में सर्पदंश, पानी में डूबने, वज्रपात समेत अन्य दैवीय आपदाओं से मरने वालों के आश्रितों को मुआवजा देने के लिए शासन ने जिला प्रशासन को दो करोड़ रुपये जारी कर दिया है। आपदा से प्रभावितों को चिह्नित कर मुआवजा देने के लिए तहसीलों में एसडीएम की अध्यक्षता में टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन

जिले का अधिकांश क्षेत्रफल जंगलों और पहाड़ों से आच्छादित है। इस नाते बारिश के साथ बिजली भी गिरती है। जंगली इलाकों में सर्प समेत अन्य विषैले जंतु पाये जाते हैं। अत्यधिक बारिश होने पर नदी, नाले उफान पर हो जाते हैं। इस वजह से सीमावर्ती इलाकों में जनहानि की आशंका बढ़ जाती है। अप्रैल 2022 से अब तक विभिन्न आपदाओं की आंकड़ों पर गौर करें तो राबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र में 12 जनहानि, 24 मकान क्षतिग्रस्त, 05 पशु हानि हुई है। इसी तरह से घोरावल में 05 जनहानि, 13 मकान क्षतिग्रस्त, 11 पशु हानि, दुद्दी में 06 जनहानि, 45 मकान क्षति, 08 पशु हानि और ओबरा तहसील क्षेत्र में 08 जनहानि, 24 मकान क्षतिग्रस्त, 13 पशु हानि हुई है। हालांकि वर्ष 2022-23 में शासन से दैवीय आपदाओं से प्रभावितों को मुआवजा देने के लिए दो करोड़ रुपये भेज दिया गया है। अपर जिलाधिकारी सहदेव मिश्रा ने बताया कि सभी एसडीएम को दैवीय आपदा से प्रभावित लोगों की रिपोर्ट तैयार कराकर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। सर्पदंश, बिजली, डूबने, अग्निकांड समेत अन्य आपदाओं से मरने वालों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed