फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two buses full of devotees collided in Sonbhadra There was a lot of shouting and screaming

सोनभद्र में श्रद्धालुओं से भरी दो बसें भिड़ी : मची चीख पुकार, एक मौत तीन घायल, अफरा-तफरी का माहौल

Sun, 09 Feb 2025 04:58 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 09 Feb 2025 04:58 PM IST
सार

ओडिशा से 32 श्रद्धालुओं को लेकर महाकुंभ जा रही बस की टक्कर सामने से लौट रही दूसरी बस से हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। एक महिला की मौत हो गई और तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Two buses full of devotees collided in Sonbhadra There was a lot of shouting and screaming
हादसे के बाद बस के बाहर मौजूद लोग - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बभनी स्थानीय थाना क्षेत्र के मुर्धवा-अंबिकापुर मार्ग पर रविवार को दस घंटे के भीतर दूसरा हादसा हुआ। पिपराखांड पेट्रोल पंप के पास श्रद्धालुओं से भरी दो बसों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में महाकुंभ में स्नान के लिए जा रही ओडिशा की एक महिला श्रद्धालु की मौत हाे गई। उसकी बहन को भी गंभीर चोट आई है। दो अन्य श्रद्धालु भी घायल हुए हैं। सभी का उपचार बभनी सीएचसी में चल रहा है।

विज्ञापन


ओडिशा के विभिन्न जिलों से श्रद्धालु निजी बस से महाकुंभ में स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे थे। पिपराखाड़ पेट्रोल पंप के पास महाकुंभ से लौट रही छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं से भरी बस से टक्कर हो गई। हादसे में ओडिशा से आ रही बस में सवार कंधमाल निवासी कुमारी लतारथ (62) पत्नी हर्षरथ की मौत हो गई। छोटी बहन मामी कुंडा (45) गंभीर रूप से घायल हुईं।
विज्ञापन


साथ ही ओडिशा के तुमडीबंध निवासी रामांचल पानीग्राही (48) और ब्रह्मपुर निवासी कृष्णचंद्र (50) को भी चोट आई। इस बस में कुल 32 लोग सवार थे। ग्रामीणों से सूचना पाकर पहुंचे बभनी एसओ सदानंद राय ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहीं शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया। एसओ ने बताया कि दोनों बसों के तीर्थयात्रियों को गंतव्य को भेजा जा रहा है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed