फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two brothers died due to drowning in bandhi

बंधी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत

Mon, 16 Mar 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Two brothers died due to drowning in bandhi
ओबरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के कनहरा ग्राम पंचायत के टोला साजाबहरा में सोमवार की दोपहर लगभग एक बजे बंधी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गयी। मौत की सूचना पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार पवन कुमार (9) व उसका छोटा भाई उनय कुमार (6) पुत्र रामविचारे बियार निवासी कनहरा सोमवार की दोपहर में अपने घर से दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित निर्माणाधीन बंधी में नहाने गए थे। नहाने के दौरान उक्त दोनों सगे भाई किसी तरह गहरे पानी मे चले गए जिससे दोनों की डूबकर मौत हो गई। वही दोनो भाइयों को डूबता देख एक बच्चे ने आनन फानन में परिजनों को जाकर सूचना दी। सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने किसी तरह स्थानीय लोगो की मदद से दोनों भाइयों को बंधे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों भाइयों की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के पश्चात पीएम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। दो भाइयों की मौत की सूचना से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। उधर रो-रोकर परिजनों का बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed