फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two accused of kidnapping and rape arrested

Sonebhadra News: अपहरण और दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 22 Jun 2024 10:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
Two accused of kidnapping and rape arrested
रॉबर्ट्सगंज और जुगैल थाने की पुलिस ने शनिवार को दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पीड़िता को बरामद करते हुए उसके घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया। जुगैल पुलिस के अनुसार थाने में अपहरण, दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित पीड़िता को सकुशल बरामद किया गया। साथ ही आरोपी अनिल कुमार (18) निवासी ग्राम जुगैल टोला थाना जुगैल को को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी करने वालों में उपनिरीक्षक बृजकुमार मिश्रा, उमाशंकर गिरी, हेड कांस्टेबल शिवबहादुर आदि रहे। इसी तरह से रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में दर्ज अपहरण और दुष्कर्म के मामले में दोषी विमलेश उर्फ भोनू (19) निवासी उपधी थाना रॉबर्ट्सगंज को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिस के मुताबिक मरकरी पुल के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। टीम में उपनिरीक्षक संजय सिंह, हेड कांस्टेबल शिवबदन राम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed