फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two accused arrested for stealing 24 thousand liters of diesel from tanker in sonebhadra RS 14 lakh cash recovered

सोनभद्र: टैंकर से 24 हजार लीटर डीजल चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार, 14 लाख नकद बरामद

Sat, 23 Apr 2022 04:24 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 23 Apr 2022 04:24 PM IST
सार

सोनभद्र जिले में टैंकर से 24 हजार लीटर डीजल चोरी करने वाले गिरोह के दो आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Two accused arrested for stealing 24 thousand liters of diesel from tanker in sonebhadra RS 14 lakh cash recovered
पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने किया खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के बग्घानाला के समीप शनिवार को घेराबंदी कर पुलिस ने टैंकर से 24 हजार लीटर डीजल चुराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि तीन अन्य साथी फरार हैं। पकड़े गए आरोपियों के पास से डीजल बिक्री का 14 लाख रुपये नकद बरामद हुआ है।

विज्ञापन


शनिवार को सदर कोतवाली में एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 20 अप्रैल को जीटी रोड अलीनगर चंदौली निवासी वाहन स्वामी इमरान खान ने चोपन थाने में तहरीर देकर टैंकर से डीजल चोरी का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


उनका कहना था कि 16 अप्रैल को टैंकर चालक भगवान दास हिंदुआरी स्थित विनायक सर्विस स्टेशन से टैंकर में 29 हजार लीटर डीजल लेकर बीपीआर माइनिंग खड़िया-शक्तिनगर के लिए निकला था। टैंकर स्वामी को 17 अप्रैल को घटना की जानकारी मिली कि डीजल बीपीआर माइनिंग नहीं पहुंचा। इस पर वह टैंकर की तलाश में निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


टैंकर आईओसी पेट्रोल पंप बारी-डाला पर खड़ा मिला। वहां काम करने वाले लोगों ने बताया कि चालक पेट्रोल पंप पर गाड़ी खड़ी कर कहीं चला गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। जांच में पता चला कि चालक ने अफसार अहमद उर्फ शेरु निवासी अलीनगर-चंदौली, अजय चौरसिया व कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर टैंकर से 24000 लीटर डीजल बालाजी ट्रेडर्स सुरेश केशरी के यहां बेच दिया।

शनिवार को चोपन पुलिस ने आरोपी चालक भगवान दास निवासी भोकती, कमालपुर अदलहाट-मिर्जापुर और प्रवीण कुमार निवासी लठिया सहिजनी, जमालपुर-मिर्जापुर को बग्घानाला पुल के पास से गिरफ्तार कर कर लिया। वहीं फरार तीन अन्य साथी अफसार अहमद निवासी अलीनगर चंदौली, अजय चौरसिया निवासी चोपन और सुरेश केशरी निवासी ओबरा की तलाश की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चोपन एसओ केके सिंह, पुलिस चौकी डाला के प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर,  हेड कांस्टेबल महेंद्र यादव, पुनीत सिंह, रविकांत आदि शामिल रहे। प्रेसवार्ता में एएसपी विनोद कुमार मौजूद रहे।

चंदौली समेत कई जिलों में फैला है नेटवर्क

डीजल चोर गिरोह के सदस्यों का तार चंदौली, सोनभद्र समेत कई जिलों में फैला हुुआ है। पूछताछ के दौरान पकड़े गए दो डीजल चोरों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को अपने साथियों के बारे में जानकारी दी है। एसपी अमरेंद्र सिंह ने कहा कि डीजल चोरी के कारोबार से जुड़े लोगों को पकड़वा कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed