फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tuesday was the coldest day of the season, temperature dropped by 5.2 degrees in 24 hours.

Sonebhadra News: सीजन का सबसे ठंड दिन रहा मंगलवार, 24 घंटे में 5.2 डिग्री लुढका तापमान

Tue, 07 Jan 2025 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Tuesday was the coldest day of the season, temperature dropped by 5.2 degrees in 24 hours.
इस सीजन का सबसे ठंडा दिन मंगलवार का दिन रहा। पूरे दिन चले सर्द हवाओं की वजह से बीते 24 घंटे में दिन के तापमान में 5.2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को पूरे दिन सूर्य के दर्शन नहीं हुए।
विज्ञापन

कोहरे की वजह से नई दिल्ली तरफ से आने वाली यात्री ट्रेनें दूसरे दिन भी देर से पहुंचीं। कोहरे के बीच सड़कों पर हेडलाइट जलाकर वाहन रेंगते रहे। सोमवार की रात साढ़े आठ बजे ही जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज नगर समेत आस-पास के इलाकों में घना कोहरा छा गया था।
विज्ञापन

रात में कोहरे की वजह से 50 मीटर से भी कम दृश्यता रहीं। पूरी रात घना कोहरा छाया रहा, इसका असर मंगलवार की सुबह नौ बजे के बाद तक रहा। इसके बाद कोहरा छटा जरूर, लेकिन सूरज नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को चुर्क क्षेत्र का अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
इसके मुकाबले सोमवार को अधिकतम पारा 21.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इस तरह से बीते 24 घंटे में दिन के तापमान में 5.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम पारा में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।

पश्चिम उत्तर प्रदेश में धुंध कोहरे की वजह से नई दिल्ली तरफ से आने वाली मूरी एक्सप्रेस दो घंटे विलंब से सोनभद्र रेलवे स्टेशन पहुंची। इसी तरह से अन्य यात्री ट्रेनों का संचालन भी विलंब से हुआ। ठंड से बचने के लिए अधिकांश समय लोग अपने घरों में दुबके रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed