फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Truth triumphed over falsehood, the demon Ravana was burnt to ashes.

Sonebhadra News: असत्य पर हुई सत्य की विजय, धू-धू कर जला बुराई का रावण

Sat, 04 Oct 2025 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Truth triumphed over falsehood, the demon Ravana was burnt to ashes.
दुद्धी के खेल मैदान पर धु धु कर जलता रावण-संवाद - फोटो : samvad
सोनभद्र। असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा बृहस्पतिवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। रॉबर्ट्सगंज समेत 95 स्थानों पर बुराई रूपी रावण के पुतले का दहन किया गया। मेले में लोगों गुड़ की जलेबी और पान खाकर पर्व मनाया। भीड़ की वजह से नगर में कई जगह जाम लगा रहा।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित रामलीला मैदान में शाम को राम-रावण युद्ध की लीला हुई। काफी देर तक रावण और राम के बीच चला। गोधूली बेला में रावण के पुतले में आग लगाई गई। भीड़ की वजह से देर शाम तक जाम लगा रहा। इस मौके पर रामलीला समिति के अध्यक्ष पवन कुमार जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

चुर्क स्थित रामलीला मैदान में भी राम-रावण के बीच युद्ध के बाद रावण का पुतला दहन किया गया। चोपन में बृहस्पतिवार को राम-रावण के बीच युद्ध के बाद 85 फीट ऊंचा पुतला जलाया गया। राम-रावण का युद्ध देखने के लिए दर्शकों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेणुकूट स्थित रामलीला मैदान में राम-रावण के युद्ध के बाद शाम छह बजे 90 फीट ऊंचा रावण का पुतला दहन किया गया। पुतला जलते ही श्रीराम के जयघोष से परिसर गूंज उठा।
सलखन, रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के सलखन, चिरहुली, गुरमा नगर पंचायत के आदर्श रामलीला गुरमा के प्रागंण में दशहरा हर्षोल्लास के साथ मना। राम-रावण युद्ध के बाद पुतला जलाया गया।
इस मौके पर शिवकुमार पाण्डेय, विक्रम पूर्व प्रधान, विद्या दूबे, संतोष कुमार, तेजधारी यादव, राजकुमार आदि रहे। करमा ब्लॉक के केकराही में राम-रावण युद्ध की लीला हुई। इसके बाद रावण का पुतला जलाया गया। इस मौके पर श्याम नारायण विश्वकर्मा, अरविंद विश्वकर्मा आदि रहे। हिंडाल्को रेणुसागर के आदित्य बिड़ला इंटर काॅलेज में रावण के पुतले का दहन किया गया।

रामलीला समिति के अध्यक्ष नवींद्र पाठक के निर्देशन में रावण वध की लीला हुई। विंढमगंज में 55 फीट ऊंचा रावण के पुतले का दहन किया गया। रंग-बिरंगी आतिशबाजी से पूरा मैदान जगमग हो उठा। इस दौरान राजू गुप्ता, संजय गुप्ता, अमित केशरी, पप्पू गुप्ता, नंदलाल केशरी, ओम रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed