फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Truck released from police station missing along with goods

Sonebhadra News: थाने से रिलीज हुई ट्रक माल सहित गायब, केस दर्ज

Thu, 26 Oct 2023 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 10:15 PM IST
विज्ञापन
Truck released from police station missing along with goods
सोनभद्र। सदर कोतवाली पुलिस ने थाने से रिलीज हुई एक ट्रक के गायब हो जाने के मामले में केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई सहायक हेड मुहर्रिर संजय सिंह की तहरीर पर हुई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाल को दिए गए प्रार्थना पत्र में संजय कुमार सिंह ने बताया कि 22 सितंबर को वाणिज्य कर विभाग की ओर से थाना कार्यालय को मशीनरी माल लदे एक ट्रक को सुपुर्द किया था। बताया कि उपरोक्त वाहन से संबंधित वाणिज्य कर विभाग से आदेश प्राप्त होने पर 21 अक्तूबर को अखिलेश शर्मा निवासी भपड़ा अंबेडकरनगर को वाहन सुपुर्दगी में दी गई थी। 22 अक्तूबर को अखिलेश शर्मा ने बताया कि मेरा माल सहित ट्रक चालक मोनू गौतम मिर्जापुर की तरफ लेकर चला गया है। चालक के मोबाइक नंबर और वाहन स्वामी लव पंडित के फोन पर वार्ता की गई तो इन लोगों ने बताया गया कि मेरा वाहन एक महीने से अधिक खड़ा होने के कारण कंपनी मैनेजर की ओर से एक माह का चालक व वाहन का हरजाना / खर्चा नहीं दिया जा रहा है। इसलिए हम लोगों ने गाड़ी मिर्जापुर में खड़ी कर लिया है। हम लोगों का हिसाब कर देंगे तो माल पहुंच जाएगा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने ट्रक चालक मोनू गौतम, ट्रक मालिक लव पंडित और अज्ञात ट्रांसपोर्टर पर धोखे से संपत्ति हथियाने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed