{"_id":"612399018ebc3e79d63ac027","slug":"truck-owners-strike-ends-after-ten-days-to-clarify-rules-regarding-overload-sonbhadra-news-vns6074314155","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस दिनों में ओवरलोड को लेकर नियम स्पष्ट करने की मोहलत के बाद ट्रक मालिकों का धरना खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस दिनों में ओवरलोड को लेकर नियम स्पष्ट करने की मोहलत के बाद ट्रक मालिकों का धरना खत्म
चोपन में ओबरा एसडीएम को ज्ञापन सौपते सोनांचल ट्रक ओर्नस एसोसिएशन के पदाधिकारी।
- फोटो : SONBHADRA
Link Copied
सोनांचल ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के बैनर तले पिछले चार दिनों से चल रहा धरना सोमवार को खत्म हो गया। खनिज बैरियर दो के समीप धरनास्थल पर पहुंचे एसडीएम जैनेंद्र सिंह ने एसोसिएशन के सदस्यों से वार्ता की। उन्हें समुचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए ज्ञापन लिया।
विज्ञापन
ओवरलोडिंग की आड़ में उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए ट्रक मालिकों ने 20 अगस्त से ट्रकों का संचालन ठप करा दिया था और खनिज बैरियर दो के पास धरने पर बैठ गए थे। खदान क्षेत्र से किसी भी वाहन को ओवरलोड नहीं जाने दे रहे थे। उनका कहना था खनिज विभाग और एआरटीओ की मिलीभगत से ट्रक मालिकों का व्यवसाय चौपट हो गया है। ओवरलोडिंग के नाम पर ट्रक मालिकों का उत्पीड़न हो रहा है, जबकि ओवरलोड माल देने वाले क्रशर प्लांट संचालकों और उसे परिवहन की अनुमति देने वाले अफसरों की कोई जिम्मेदारी तय नहीं की जा रही। वह चाहते हैं कि ओवरलोड पूरी तरह बंद हो। सिर्फ अंडरलोड माल का ही वह परिवहन करेंगे। धरनास्थल पर पहुंचे ओबरा एसडीएम जैनेंद्र सिंह व सीओ भास्कर वर्मा ने ट्रक मालिकों से वार्ता की। उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर कार्रवाई की जाएगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल किशोर ने दस दिनों की मोहलत देते हुए कहा कि इस दौरान मांग पूरी नहीं होती तो वह जिला मुख्यालय पर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। धरने में उपाध्यक्ष अंकुर सिंह, सचिव सरफराज अंसारी, मनीष सिंह, विकास पटेल, सुरेश गुप्ता, देवेद्र सिंह, विनोद सिंह, मामाजी, अमित चौबे, राजीव चौबे, शशिकांत दुबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।