फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Truck driver strike

खान विभ्ााग के िखलाफ ट्रक चालकों का जाम

Fri, 24 Mar 2017 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र Updated Fri, 24 Mar 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Truck driver strike
संविदा कर्मचारी ने की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई होने से नाराज होकर ट्रक चालकों ने मारकुंडी घाटी के समीप चक्काजाम कर दिया। इसकी जानकारी होने पर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे डीएम पीके उपाध्याय और एसपी लल्लन सिंह ने चालकों को समझा-बुझाकर शांत किया। इस दौरान एआरटीओ ने 65 ओवरलोड ट्रकों को सीज कर दिया। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर एक तरफ घंटों जाम लगने से वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी।


शाम करीब सात बजे मारकुंडी घाटी में टोल प्लाजा के समीप एआरटीओ अवधेश कुमार ने ओवरलोड बालू और गिट्टी लदे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। इससे नाराज होकर चालकों ने सड़क आड़े-तिरछे वाहनों को खड़ा कर जाम लगा दिया। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे अतिरक्त एसडीएम विशाल यादव एवं  कोतवाल ने चालकों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन



इसके बाद राबर्ट्सगंज की तरफ से चोपन की ओर जा रहे वाहनों को गतव्य रवाना होने लगी। वहीं मारकुंडी की तरफ से राबर्ट्सगंज जाने वाले सौ वाहन आगे बढ़े तभी पुलिस अन्य वाहनों को रोक लिया। पुलिस का कहना था कि ओवरलोड बालू और गिट्टी को पाली टेक्रिक कालेज परिसर में काटकर अतंव्य जाए। इससे नाराज होकर दोबारा ट्रक चालकों ने जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसकी जानकारी होने पर डीएम पीके उपाध्याय, एसपी लल्लन सिंह समेत अन्य अधिकारी भी पहुंच चालकों को समझाना शुरू किया। इस दौरान चालकों का कहना था कि खदानों से ओवरलोड परिवहन करने का परमिट जारी हुआ है। इसलिए आज भर ओवरलोड वाहनों को जाने दिया जाए।



दोबारा ओवरलोड परिवहन करने पर कार्रवाई की जाए, लेकिन डीएम नहीं मानें। उन्होंने  एआरटीओ को ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कर्रवाई करने का निर्देश दिया। वहीं एसपी के निर्देश पर पुलिस कर्मियों ने जाम खुलवाना शुरू किया। पुलिस का कड़ा रूख देख विरोध करने वाले चालक शांत हो गए। रात करीब एक बजे तक टोला प्लाजा पर डीएम, एसपी समेत अन्य अधिकारी डटे रहे। वहीं जाम में करीब तीन घंटे फंसे होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed