{"_id":"69c96d29590ff8fcae03ad34","slug":"truck-approaching-from-opposite-direction-collides-with-car-engineer-killed-wife-and-son-injured-sonbhadra-news-c-194-1-son1033-144056-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने कार को मारी टक्कर, इंजीनियर की मौत, पत्नी-बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने कार को मारी टक्कर, इंजीनियर की मौत, पत्नी-बेटा घायल
विज्ञापन
चोपन थाना क्षेत्र के परासपानी के जवाड़ी डांड मार्ग पर पलटी अनियंत्रित कार। संवाद
हाथीनाला (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के चोरपनिया गांव के पास रविवार की दोपहर में विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इससे कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं कार चला रहे इंजीनियर किशोर कुमार चौधरी (38) की दबने से मौत हो गई। पत्नी-बच्चे भी देर तक कार में फंसे रहे। जेसीबी की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया। इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन ले जाया गया। बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। उधर, हादसे के बाद ट्रक खड़ा कर चालक भाग गया।
झारखंड प्रांत के रांची सीमोड के रहने वाले किशोर कुमार चौधरी छत्तीसगढ़ में इंजीनियर हैं। पत्नी नीतू देवी (33) और बेटे वैदिक (3) के साथ झूंसी प्रयागराज स्थित ससुराल कार से गए हुए थे। वहां से वह रविवार को अंबिकापुर के लिए वापस आ रहे थे। दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे के करीब कार जैसे ही परासपानी-जवाडीडांड़ के बीच चोरपनिया गांव के करीब पहुंची। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर रांग साइड से आ रही ट्रक ने तेजी से धक्का मार दिया। इससे जहां कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं वह सड़क से नीचे खेत में जा गिरी। टक्कर के चलते आगे का हिस्सा पूरी तरह दब जाने के कारण कार चला रहे किशोर की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं पत्नी और बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
रास्ते से गुजर रहे लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची तो देखा कि दोनों अंदर फंसे हुए हैं। जेसीबी की मदद लेकर दोनों को बाहर निकाला गया। इसके बाद एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन भेजा गया। एक तरफ घायल पड़ा मासूम बेटा, दूसरी तरफ मृत पति को देखते हुए अस्पताल पहुंचने के बाद भी पत्नी बेसुध हो जा रही थी। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज रवाना कर दिया गया। चोपन थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्रा के मुताबिक मृतक के घर वालों को घटना की जानकारी भेज दी गई है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।