{"_id":"64c695ffd54df60e5b00c089","slug":"troubled-by-power-cuts-the-businessman-sat-on-a-dharna-with-his-sick-daughter-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-1642-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बिजली कटौती से बेहाल व्यापारी बीमार बेटी के साथ धरने पर बैठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बिजली कटौती से बेहाल व्यापारी बीमार बेटी के साथ धरने पर बैठा
विज्ञापन
उमस भरी गर्मी में बेतहाशा बिजली कटौती से ऊर्जानगरी भी अछूती नहीं है। शनिवार की देर रात कटौती से आजिज एक व्यापारी अपनी सात वर्षीय बीमार बेटी को लेकर सुभाष तिराहे पर धरने पर बैठ गया। रात में पिता-पुत्री को धरने पर बैठा देख लोग एकत्रित हो गए और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। काफी देर तक पुलिस मान मनौवल करती रही, मगर बात नहीं बनी। आधी रात में पहुंचे एसडीओ ने लिखित आश्वासन देकर पिता-पुत्री का धरना समाप्त कराया।
धरने में मौजूद लोगों ने कहा कि नगर में इस समय विद्युत व्यवस्था एकदम धराशाई हो गई है। दशकों पुराने पोल व जर्जर तार से पूरे नगर में भय की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कब-कहां पर तार टूटकर गिर जाए, कहा नहीं जा सकता। कहा कि पीसीएल के अधिकारियों के मनमाने रवैए से पूरी जनता त्रस्त हो चुकी है। घरेलू कार्यों के साथ संपूर्ण व्यवसायिक क्षेत्र अपने नुकसान से जूझ रहा है। कहा कि सोनभद्र में चार विधायक व एक सांसद सत्ता पक्ष के होने के बावजूद किसी तरह की कोई सुनवाई नहीं होती। सिर्फ वोट लेने के लिए द्वार हाथ जोड़ते फिरते हैं, उसके बाद पांच साल तक कोई सुनवाई न करना कब तक बर्दाश्त किया जाएगा। स्थानीय लोगों के मुताबिक जब बिजली विभाग पर फोन किया जाता है तो फाल्ट की बात कहकर फोन काट देते हैं। उधर सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस व बिजली विभाग के जेई ने धरने पर बैठे व्यापारी को समझाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। वहीं देर रात लगभग एक बजे सूचना एसडीओ आशीष शुक्ला ने लिखित आश्वासन देकर व्यापारी और बीमार बच्ची का धरना समाप्त कराया। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से कहा कि रविवार से नगर में 21 घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी, तब जाकर मामला शांत हुआ। इस दौरान प्रांजल जायसवाल, मिथिलेश अग्रहरि, महेश अग्रवाल, रिंकू सिंह, विक्की सिंघल, अशरफ, मोहम्मद शानू, प्रतीक अग्रवाल, अतहर अहमद आदि मौजूद रहे।