फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Trouble due to dirt in the toilets of the court premises

Sonebhadra News: कोर्ट परिसर के शौचालयों में गंदगी से परेशानी

Tue, 25 Jun 2024 03:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Trouble due to dirt in the toilets of the court premises
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारियों से मिला। कचहरी परिसर में महिलाओं और वादकारियों के लिए स्वच्छ शौचालय की मांग की। उन्हें ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि जनपद न्यायालय परिसर में सरकारी धन से बहुत शौचालय बने हैं, लेकिन उसका रखरखाव उचित ढंग से न होने के कारण शौचालय में गंदगी पसरी है।
विज्ञापन

इस कारण उनका उपयोग नहीं हो पा रहा है। अधिवक्ता, वादकारी विशेष रूप से महिला अधिवक्ता व महिला वादकारियाें को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शौचालय की साफ सफाई और रखरखाव बेहतर ढंग कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांग की कि जनपद न्यायालय परिसर के लिए दो सफाईकर्मियों की नियुक्ति की जाय, जिससे प्रतिदिन शौचालयों की सफाई हो सके। प्रतिनिधिमंडल में जगजीवन सिंह, डाॅ. अतुल प्रताप पटेल, पवन कुमार सिंह, बीपी सिंह, सुरेश कुशवाहा, संदीप जायसवाल, राजेश यादव, अनिल कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed