फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Triveni water reached Sonbhadra, distribution took place in the presence of police

Sonebhadra News: सोनभद्र पहुंचा त्रिवेणी का जल, पुलिस की मौजूदगी में हुआ वितरण

Wed, 05 Mar 2025 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Triveni water reached Sonbhadra, distribution took place in the presence of police
प्रयागराज महाकुंभ के सफल आयोजन के बाद अब उन श्रद्धालुओं को भी गंगाजल का लाभ मिल रहा है, जो किसी कारणवश वहां स्नान करने नहीं जा सके।
विज्ञापन

योगी सरकार की विशेष पहल के तहत फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के माध्यम से महाकुंभ से लाया गया। पवित्र गंगाजल सोनभद्र में श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया।
रॉबर्ट्सगंज के शीतला मंदिर के पास दमकल कर्मियों द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित कर गंगाजल का वितरण किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्रीराम साहनी ने बताया कि महाकुंभ के दौरान सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात सोनभद्र की दो फायर ब्रिगेड गाड़ियां अपने क्षेत्र में लौटते समय 2500 और 2000 लीटर गंगाजल लेकर आई हैं। जिसे आम जनमानस में वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गंगाजल प्राप्त कर उन्हें घर पर ही आस्था में डुबकी लगाने का अवसर मिला है। इस अनूठी पहल से महाकुंभ का पुण्य लाभ अब हर किसी तक पहुंच रहा है। इस मौके पर अग्निशमन अधिकारी करन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed