फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Triveni Express train will change in time

त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन के समय में होगा परिवर्तन

Mon, 04 Apr 2016 12:19 AM IST
सोनभद्र
सोनभद्र Updated Mon, 04 Apr 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Triveni Express train will change in time
सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही ऊर्जांचल से लखनऊ तक सीधे जुड़ाव का एकमात्र माध्यम त्रिवेणी एक्सप्रेस का तीन घंटे पहले संचालन शुरू हो जाएगा। इससे मिर्जापुर, इलाहाबाद, लखनऊ समय से पहुंचने में आसानी होगी। वहीं दिल्ली सहित अन्य रूटों की ट्रेनों भी लोग समय से सवार हो सकेंगे। उत्तर मध्य रेलवे अन्य अधिकारियों से संपर्क कर समयसारिणी सर्वे चार्ट तैयार करने में जुट गई है।  
विज्ञापन


राज्य सेक्टर की बिजली परियोजनाओं का मुख्यालय और परियोजनाओं का क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ में है। विभिन्न दलों के पार्टी मुख्यालय और पीजीआई के लिए रोजाना ऊर्जांचल सहित पूरे जिले से बड़ी तादाद में लोगों का आना-जाना है। सीमावर्ती राज्यों के जिलों के लोग भी लखनऊ, इलाहाबाद, मिर्जापुर के लिए जिले से होकर गुजरते हैं। लेकिन त्रिवेणी एक्सप्रेस को लखनऊ पहुंचने में अक्सर देर हो जाती है।
विज्ञापन


देर होने के नाते इलाहाबाद पहुंचने पर दिल्ली सहित अन्य रूटों के लिए सुपरफास्ट ट्रेनों के काफी देर बाद मिलने के कारण, बस से सफर करना पड़ता है। ऐसे में त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन तीन घंटे पहले शुरू हो गया तो यह ट्रेन मिर्जापुर में दस बजे, इलाहाबाद में बारह बजे तक पहुंच जाएगी। इलाहाबाद में रात बारह बजे से तीन बजे के बीच गुजरने वाली चार राजधानी एक्सप्रेस, मिर्जापुर में दस से बारह बजे के बीच दिल्ली के लिए गुजरने वाली दो ट्रेनें पकड़ी जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



लखनऊ समय से पहुंचने का लाभ तो मिलेगा ही। बतातें चलें कि अभी इस ट्रेन का सिंगरौली से शाम 6.25 बजे और शक्तिनगर 5.55 बजे जाने का समय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed