फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Triveni Express should stop at all stations of Sonbhadra

Sonebhadra News: सोनभद्र के सभी स्टेशन पर हो त्रिवेणी एक्सप्रेस का ठहराव

Thu, 27 Feb 2025 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Triveni Express should stop at all stations of Sonbhadra
सोनभद्र। कोरोना काल से पूर्व की तरह त्रिवेणी एक्सप्रेस की जिले के सभी प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव की मांग सांसद ने रखी है। दिल्ली में रेलवे बोर्ड की बैठक के दौरान उन्होंने रेल मंत्री को जिले की भौगोलिक परिस्थितियों को हवाला देते हुए ट्रेन का ठहराव बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज के सपा सांसद छोटेलाल खरवार ने बैठक में कहा कि चार राज्यों की सीमा से सटे सोनभद्र के कई इलाके दुर्गम हैं। वहां तक आवागमन के लिए पर्याप्त साधन नहीं है। इन क्षेत्रों से यात्री ट्रेनों के माध्यम से आसानी से सफर करते रहे हैं। कोरोना काल में सभी ट्रेनें बंद कर दी गई। बाद में चालू हुई ट्रेनों का संचालन भी पूर्व की भांति नहीं किया जा रहा। सिंगरौली-शक्तिनगर से संचालित त्रिवेणी एक्सप्रेस का ठहराव जिले के सभी स्टेशनों पर नहीं है। इसे कोरोना काल के पूर्व की तरह ही दो मिनट का ठहराव सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा कटनी-चोपन पैसेंजर, वाराणसी-शक्तिनगर एक्सप्रेस को भी नियमित संचालित करने की मांग की। सांसद ने नई दिल्ली-रांची एक्सप्रेस को सप्ताह में दो दिन संचालित करने की भी जरूरत बताई। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर अंडरपास, ओवरब्रिज के निर्माण की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed