फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tricolor will be available in the main post office from today

आज से मुख्य डाकघर में मिलेगा तिरंगा

Tue, 02 Aug 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Tricolor will be available in the main post office from today
सोनभद्र। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के लिए मुख्य डाकघर राबर्ट्सगंज संग अन्य 24 उप डाकघरों से 25 रुपये में तिरंगा खरीदा जा सकता है। सोमवार को मुख्य डाकघर में कर्मचारी तिरंगा की मिलान करने में जुटे रहे। मंगलवार से डाकघर से तिरंगा मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

हर घर तिरंगा अभियान के तहत मुख्य डाकघर राबर्ट्सगंज और उप डाकघरों में डाक विभाग तिरंगे की बिक्री करेगा। एक तिरंगा 25 रुपए में खरीदा जा सकता है। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत डाक विभाग ने यह पहल की है। अभी यह मुख्य डाकघर में उपलब्ध रहेगा, लेकिन जल्द ही अन्य उप डाकघरों से भी तिरंगा खरीदा जा सकेगा। डाक विभाग की मानें तो डाकघरों में सेल्फी प्वाइंट भी बनाया जाएगा। ये सेल्फी प्वाइंट राष्ट्र ध्वज एवं स्वतंत्रता संग्राम पर जारी डाक टिकटों तथा विशेष आवरणों के फिलाटेली फ्रेम के साथ होंगे। सोमवार को मुख्य डाकघर राबर्ट्सगंज में तिरंगा झंडे का मिलान करने में कर्मचारी जुटे रहे। इस संबंध में पोस्ट मास्टर रमेश तिवारी ने बताया कि मंगलवार से तिरंगा की बिक्री शुरू हो जाएगी। जल्द ही जिले में स्थित करीब 24 उप डाकघरों में भी झंडे मिलने लगेगा। उन्होंने बताया कि 25 रुपये में एक झंडा कोई भी व्यक्ति क्रय कर अपने मकान पर लगा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed