{"_id":"5ffe798f8ebc3e2e397834bf","slug":"tribal-youth-man-injured-in-bear-attack-bhu-refer-in-sonbhadra-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आदिवासी युवक पर भालू का हमला, गंभीर हालत में बीएचयू रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आदिवासी युवक पर भालू का हमला, गंभीर हालत में बीएचयू रेफर
Wed, 13 Jan 2021 10:09 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 13 Jan 2021 10:09 AM IST
विज्ञापन
भालू के हमले से घायल युवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मजूरही गांव के पास जंगल में मंगलवार की रात भालू के हमले में आशीष(20) पुत्र रामनरायन गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से बीएचयू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
युवक के पिता रामनरायन ने बताया कि मंगलवार को रात करीब नौ बजे आशीष घर से करीब तीन किलोमीटर दूर जंगल के पास अपने खेत पर गया था। उसी दौरान वहां अचानक आए एक भालू ने उस पर हमला बोल दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसके चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीण पहुंच गए, उन्हें देखते ही भालू वहां से भाग गया। आशीष को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने आशीष को बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होते ही वन क्षेत्राधिकारी सुरजू प्रसाद सीएचसी पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन