फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tribal oppression will not be tolerated

आदिवासियों का उत्पीड़न नहीं होगा बर्दाश्त: रोशनलाल

Sun, 21 Feb 2021 06:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 06:40 PM IST
विज्ञापन
Tribal oppression will not be tolerated
कोन ब्लॉक के निगाई में जन सभा को संबोधित करते सोनांचल संघर्ष वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन ला? - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। सोनांचल संघर्ष वाहिनी की ओर से रविवार को कोन ब्लॉक के निगाई गांव में सभा की गई। सभा में क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा हुई। साथ ही संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल यादव ने शुभारंभ करते हुए कहा कि कोन ब्लॉक के अधिकांश गांवों का विकास न के बराबर है। यहां के आदिवासियों, दलितों और गरीबों की उपेक्षा लगातार हो रही है। यहां के जल, जंगल और जमीन पर काबिज पुश्तैनी लोगों को वन विभाग उजाड़ने पर आमादा है, उनको पट्टा नहीं दिया जा रहा। कहा कि बिना मीटर लगे और बिना बिजली जले ही बिल थमा दिया जा रहा है। कोन से तेलगुड़वा मुख्य मार्ग जर्जर होने से उस पर सफर करना मुश्किल हो रहा है। निगाई बाजार से साखी टोले में जाने वाले पांच किलोमीटर के रास्ते में नदी पर पांच वर्ष से बन रहा पुल अधूरा है। प्रधानमंत्री आवास में असहायों और उपेक्षित लोगों को आवास नहीं दिया गया। सोनांचल के आदिवासियों, दलितों और गरीबों को उनका हक दिलाने के लिए सोनांचल संघर्ष वाहिनी संघर्ष कर रहा है। इस मौके पर संदीप जायसवाल, अजय यादव, कृपाशंकर यादव, सुदामा बैगा, लाल कुमार यादव, हीरालाल चेरो, राजेश भारती, शकुंतला, सावित्री, फूलवंती, इसरावती, प्रभावती, हरिदास, फेकन यादव, राजेश पासवान, धर्मदेव यादव, विमलेश यादव, ओमप्रकाश यादव आदि रहे। संचालन चंद्रदेव चेरो ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed