फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Transport of overloaded sand from Chhattisgarh: Roads of Sonbhadra were uprooted by vehicles, demand for ban on operation

छत्तीसगढ़ से ओवरलोड बालू का परिवहन: वाहनों से उखड़ गईं सोनभद्र की सड़कें, संचालन पर रोक लगाने की मांग

Sun, 19 Sep 2021 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Transport of overloaded sand from Chhattisgarh: Roads of Sonbhadra were uprooted by vehicles, demand for ban on operation
प्रशासन की तमाम कोशिशों के बाद भी छत्तीसगढ़ से ओवरलोड बालू का परिवहन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ओवरलोड ट्रकों के संचालन से सोनभद्र का आसनडीह, बभनी वाया रेणुकूट मार्ग गड्ढे में तब्दील हो गया है। इसके विरोध में शनिवार को लोगों ने मांगों से संबंधित ज्ञापन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि को सौंपा।
विज्ञापन

बभनी-आसनडीह मार्ग चार साल पहले काफी जर्जर था। छत्तीसगढ़ सहित अन्य जगहों पर जाने के लिए ग्रामीणों को 50 किमी घूमकर जाना पड़ता था। तमाम धरना प्रदर्शन सहित ग्रामीणों के प्रयास के बाद यह मार्ग बन। सड़क बनते ही ओवरलोड ट्रकों का संचालन शुरू हो गया है। बड़ी संख्या में इस मार्ग से ओवरलोग ट्रकों के परिवहन से सड़क जल्द उखड़ने लगी।
विज्ञापन

सड़क की दुर्दशा से आहत क्षेत्रीय लोगों ने शनिवार को आसनडीह में बैठक की और ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजन सिंह को ज्ञापन सौंपा। छत्तीसगढ़ से आने वाले बालू, कोयला लदे ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की। प्रमुख प्रतिनिधि ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि प्रशासन प्रतिदिन ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई कर रहा है। बैठक में बीडीसी सदस्य राजकुमार, महेश कुमार, रंजीत, संतोष कुमार शर्मा, सुशील, जय सिंह, कुंवर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed