फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Translation types

42 बूथों पर 2406 लोगों ने लगवाया कोरोना से बचाव के लिए टीका

Tue, 09 Mar 2021 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Translation types
सोनभद्र। जिले में सोमवार को 42 केंद्रों पर 45 से 60 वर्ष की उम्र के लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया गया। इसमें तीन पिंक बूथों पर सिर्फ महिलाओं को कोरोना का टीकाकरण हुआ। सभी 42 केंद्रों पर 5460 लोगों में से 2406 लोगों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रामकुंवर ने बताया कि पिंक बूथ पीएचसी केकराही में 22, अर्बन हेल्थ सेंटर राबर्ट्सगंज पर 35 और सीएचसी म्योरपुर में 29 महिलाओं का शाम पांच बजे टीकाकरण हुआ। 38 केंद्रों पर 4940 लोगों में से 2386 लोगों का टीकाकरण हुआ। इसी तरह साई हास्पीटल राबर्ट्सगंज में 130 में से 10 लोगों को, जन सेवा मसीह अस्पताल में 130 में से 10 लोगों को और साईनाथ होलेस्टिक अस्पताल हिंदुआरी में 130 लोगों में से 20 लोगों को टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि 45 से 60 वर्ष की उम्र के सभी लोगों को प्रथम डोज का टीका लगाया गया है। इसमें दोपहर 12 बजे, दोपहर बाद तीन बजे और शाम पांच बजे तीन चरणों में टीकाकरण कराया गया है। उन्होंने बताया कि 44.07 फीसदी लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया गया। निजी अस्पतालों में भी भुगतान कर कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाई जा सकती है। 45 से 60 वर्ष का कोई भी व्यक्ति और किसी भी गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्ति भी बीमारी का प्रमाण पत्र दिखाकर पंजीकरण के बाद टीका लगवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed