म्योरपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में विशेष टीकाकरण अभियान के लिए मंगलवार को स्वास्थ कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण सत्र में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ रामकुमार ने कहा कि अक्टूबर माह में जिन लोगों को लेफ्ट आउट ड्रॉपआउट व गर्भवती महिलाओं को चिह्नित किया गया है उन्ही का टीकाकरण करना है।
उन्होंने कहा कि विशेष त्रैमासिक टीकाकरण अभियान के तहत एक नवंबर से टीकाकरण की शुरुआत हो जाएगी। उन्होंने कहा कि टीकाकरण से किसी भी परिस्थिति में छूट गए लोगों को टीकाकरण कराना है। उन्होंने कहा कि शनिवार और बुधवार के अलावा अब नवंबर माह में सोमवार को भी विशेष अभियान चलाकर टीकाकरण का कार्य पूर्ण करना है। उन्होंने कहा कि एक जनवरी 2020 के बाद जन्मे बच्चों को भी चिन्हित करना है जो टीकाकरण से छूट गए हैं। ऐसे लोगों को विशेष अभियान के तहत टीकाकरण कर देना है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर शिशिर श्रीवास्तव ने कहा कि विशेष अभियान के तहत सभी को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान में छूटे हुए बच्चों को और गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण कराना है। प्रशिक्षण के दौरान उमाशंकर पांडे, अजय राय, आरके वर्मा, आशुतोष मिश्र, सुशीला देवी समेत बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।