{"_id":"617ed13861abf406073ada1b","slug":"traffic-plan-of-robertsganj-nagar-will-change-from-tomorrow-sonbhadra-news-vns620386999","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से बदलेगा राबट्र्सगंज नगर का ट्रैफिक प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से बदलेगा राबट्र्सगंज नगर का ट्रैफिक प्लान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनतेरस के साथ पांच दिवसीय दीपावली का उल्लास शुरू हो जाएगा। त्योहारी सीजन में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ के कारण राबट्र्सगंज नगर के प्रमुख बाजार जाम में जकड़ जाते हैं। त्योहारों के मद्देनजर इस क्षेत्र में ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। मंगलवार को मेन चौक के पास से आम लोगों के चार पहिया वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था भी चौकस रहेगी।
पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने सभी थाना प्रभारियों के साथ ही यातायात इंचार्जों को धनतेरस के साथ शुरू हो रहे पांच दिवसीय दीपावली पर चाक चौबंद व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। ट्रैफिक इंचार्जों को लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए भीड़ भाड़ वाले बाजारों में अनावश्यक चार पहिया समेत अन्य बड़े वाहनों के आवाजाही पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। उक्त निर्देश के क्रम में रविवार को यातायात प्रभारी प्रथम राजेश सिंह नगर में भ्रमण कर धनतेरस पर्व पर लोगों की जाम की झाम से निजात दिलाने के लिए सड़कों के पटरियों पर से दुकानदारों को सामानों को हटाने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि चोपन समेत अन्य तरफ से बढ़ौली चौक होते हुए मेन चौक की तरफ जाने चार पहिया समेत अन्य बड़े वाहनों को पेट्रोल पंप के समीप रोक दिया जाएगा। इसी तरह से शाहगंज की ओर से आने वाले वाहनों को धर्मशाला चौक, हिंदुंआरी की ओर से आने वाले वाहनों को चंडी तिराहा और पन्नूगंज कर तरफ से आने वाले वाहनों को राम सरोवर के पास हीे रोक दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आटो को भी मेन चौक पर जाने पर रोक रहेगी। रोक के बाद भी वाहन गए तो चालान किया जाएगा।