फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Trader delighted to find missing jewellery suspect arrested in MP police searching for him for five days

UP: 24 लाख के गायब आभूषण पाकर खुश हुआ व्यापारी, एमपी से शातिर अरेस्ट; पांच दिन से तलाश रही थी पुलिस

Mon, 10 Nov 2025 09:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 10 Nov 2025 09:48 PM IST
सार

Sonbhadra News: अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद उसे मध्य प्रदेश की अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड लिया गया। सोमवार को टीम सोनभद्र पहुंची। पूछताछ के बाद यहां की न्यायालय के लिए चालान कर दिया गया।

विज्ञापन
Trader delighted to find missing jewellery suspect arrested in MP police searching for him for five days
मामले की जानकारी देती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सराफा कारोबारी के सोनभद्र से उड़ाए गए जेवरातों को मध्यप्रदेश से बरामद कर लिया गया है। इससे जुड़े अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा करते हुए पुलिस ने चोरी गए जेवरातों के साथ एक आरोपी को दबोचने में कामयाबी पाई है। बरामद किए गए जेवरात की कीमत 24 लाख बताई जा रही है। घटना में शामिल तीन अन्य बदमाशों की पहचान की गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।

विज्ञापन


एएसपी मुख्यालय अनिल कुमार ने सोमवार को बरामदगी और गिरफ्तारी का खुलासा किया। बताया कि छत्तीसगढ़ के वाड्रफनगर निवासी गिरीश कुमार सोनी ने थाना रॉबर्ट्सगंज में तहरीर देकर केस दर्ज कराया था। बताया था कि 15 अक्तूबर को वह व्यापार के सिलसिले में वाराणसी गया था। उसी दिन रात साढ़े आठ बजे टेंगरा मोड़ से वाड्रफनगर के लिए बस पकड़ी।
विज्ञापन


रिश्तेदार रामेश्वर सोनी भी साथ था। उसके बैग में वाराणसी से खरीदे गए 140 ग्राम सोने के जेवरात और तीन किलो चांदी के आभूषण थे। 16 अक्तूबर को वाड्रफनगर पहुंचा तो पाया कि उसके बैग से सोने-चांदी के जेवरात गायब हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

एएसपी ने बताया कि प्रकरण के खुलासे के लिए एसपी अभिषेक वर्मा की तरफ से सीओ सिटी रणधीर मिश्रा के निर्देशन में तीन टीमें गठित की गई थी। एसओजी, सर्विलांस और राॅबर्ट्सगंज पुलिस की टीम ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि उरमौरा में ढाबा पर बस रात में रुकी थी। 

उस दौरान सभी यात्री खाना खाने उतरे थे। संबंधित ढाबे के साथ ही आस-पास के कुल 70 सीसी टीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। सामने आए चेहरों के बारे में जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि इस चोरी के तार महाराष्ट्र से सटे एमपी के मानवर जिला धार क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। लोढ़ी चौकी इंचार्ज उमाशंकर यादव की अगुवाई वाली टीम ने वहां जाकर पांच दिन तक डेरा डाले रखा। 

इसके बाद मिली जानकारियों के आधार पर सफीक खान निवासी खेरवाजगीर, थाना मानवर, जिला धार (मध्यप्रदेश) को टोंकी रोड थाना मनावर से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 24 लाख के जेवरात भी बरामद किए गए, जिसे वह बेचने के लिए ले जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed