फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tourists will be able to see the deer kicking again

Sonebhadra News: हिरण को फिर से कुलांचे मारते देख सकेंगे पर्यटक

Thu, 07 Nov 2024 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Tourists will be able to see the deer kicking again
कैमूर वन्य जीव प्रभाग के महुअरिया वन क्षेत्र में पर्यटक फिर से काले हिरण को कुलांचे मारते देख सकेंगे। रॉक पेंटिंग व इकाे वैली में जाने का भी उन्हें मौका मिलेगा।
विज्ञापन

वर्षा ऋतु से बंद इस वन क्षेत्र में सोमवार से पुन: पर्यटन शुरू करा दिया गया। परिसर में गोष्ठी हुई। स्कूली बच्चों के लिए आन-स्पॉट क्विज का आयोजन किया गया। सही जवाब देने पर उन्हें पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

प्रभागीय वनाधिकारी तापस मिहिर ने कहा कि वन और वन्य जीव हमारे पर्यावरण के लिए अनिवार्य हैं। वर्षा ऋतु में 15 जून से 15 नवंबर तक वन्य जीव, विहार, राष्ट्रीय उद्यान को वन्य प्राणियों एवं के प्रजनन एवं वन्य वनस्पतियों के नवीन अंकुरण के मद्देनजर बंद रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब फिर से पर्यटन के लिए सैलानी महुअरिया के वन क्षेत्र में भ्रमण कर सकते हैं। इसके लिए सैलानियों को वन और वन्य जीवों की सुरक्षा से संबंधित नियमों का पालन करना होगा।

इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी श्रद्धा त्रिपाठी, गुर्मा के रेंजर पवन सचान, घोरावल के रेंजर ज्ञानेश कुमार, वन दरोगा शिवम सिंह, वन दरोगा सदानंद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed