फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tourism Minister Jaiveer Singh said on punishment of MLA Ramdular party not concerned with matter will not aff

Sonbhadra News: भाजपा विधायक रामदुलार की सजा पर बोले पर्यटन मंत्री, पार्टी का सरोकार नहीं

Sat, 16 Dec 2023 02:56 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 16 Dec 2023 02:56 PM IST
सार

मंत्री ने पार्टी के विधायक रामदुलार गोंड को नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 25 वर्ष की कैद और 10 लाख जुर्माना पर टिप्पणी से इनकार किया। कहा कि यह कोर्ट का फैसला है और कोर्ट का हम सम्मान करते हैं।

विज्ञापन
Tourism Minister Jaiveer Singh said on punishment of MLA Ramdular party not concerned with matter will not aff
सोनभद्र में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने भाजपा सरकार को महिला कल्याण और सशक्तिकरण के लिए कटिबद्ध बताया। शनिवार को सोनभद्र पहुंचे मंत्री ने एक दिन पहले पार्टी के विधायक रामदुलार गोंड को नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 25 वर्ष की कैद और 10 लाख जुर्माना पर कोई टिप्पणी करने से इनकार किया। कहा कि यह कोर्ट का फैसला है और कोर्ट का हम सम्मान करते हैं। इस मामले में पार्टी का कोई सरोकार नहीं है और न ही इससे नीति-रीति पर कोई असर पड़ेगा। 

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि भाजपा महिला सशक्तिकरण के लिए कटिबद्ध और इसके लिए ही केंद्र व प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं से जुड़ कर महिलाओं और समाज के हर वर्ग के जीवन स्तर में बदलाव आया है। गंभीर मामलों में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद रामदुलार को टिकट दिए जाने के सवाल पर पर्यटन मंत्री के कहा कि जब तक किसी का दोष सिद्ध नहीं हो जाता, तब तक उसे दोषी नहीं माना जा सकता।
विज्ञापन


बता दें कि पर्यटन मंत्री विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होने यहां पहुंचे हैं। तियरा स्टेडियम में कार्यक्रम के बाद उन्होंने आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र के साथ जिले के सलखन फॉसिल्स पार्क, धधरौल बांध और मऊ कलां गांव में पर्यटन सुविधाओं के विकास, टेंट सिटी के निर्माण सहित अन्य बिंदुओं पर जानकारी ली। इसके लिए डीएम चन्द्रविजय सिंह सहित अन्य अधिकारियों के साथ चर्चा भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed