फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Top 10 students of high school and intermediate exams honored

Sonebhadra News: हाईस्कूल, इंटर की परीक्षा के टॉप-10 विद्यार्थियों का सम्मान

Thu, 12 Jun 2025 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Top 10 students of high school and intermediate exams honored
सोनभद्र। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में जिले की श्रेष्ठता सूची में स्थान पाने वाले मेधावियों का बृहस्पतिवार को सम्मान हुआ। कलेक्ट्रेट सभागार में हुए कार्यक्रम में 22 मेधावियों को 21-21 हजार रुपये का चेक, टैबलेट, मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अमर उजाला की ओर से भी सभी मेधावियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने मेधावियों की प्रतिभा को सराहते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। कहा कि प्रदेश में शिक्षा का माहौल बदला है। पहले नकल माफिया हावी थे। अब वही बच्चे आगे बढ़ रहे हैं, जो पढ़ रहे हैं। पूरी मेहनत और लगन से पढ़ाई करें। यह सफलता सिर्फ एक पड़ाव है। आगे और मेहनत करनी है। दूसरे बच्चों के लिए भी आदर्श स्थापित करें। बच्चों के तकनीकी शिक्षा ग्रहण करने के लिए टैबलेट का वितरण भी किया जा रहा है। विद्यालयों में बच्चों को बेहतर शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए लैब, कम्प्यूटर सिस्टम की भी स्थापना की जा रही है। इस दौरान लखनऊ में हुए प्रतिभा सम्मान समारोह के मुख्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी हुआ। बच्चों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना। कार्यक्रम में इंटर के 10 और हाईस्कूल के 12 टॉपरों को अतिथियों ने 21-21 हजार का चेक, टैबलेट, मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इनके अलावा मुख्यमंत्री राष्ट्रीय खेलकूद अंडर-14 तीरंदाजी प्रतियोगिता में रजत पदक विजेता राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज के अखिलेश गुप्ता को 25 हजार और मुख्यमंत्री राष्ट्रीय खेलकूद अंडर-17 हॉकी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाले अविनाश यादव को 15 हजार की धनराशि दी गई।
विज्ञापन

समारोह में पूर्व राज्यसभा सांसद रामशकल, घोरावल विधायक अनिल मौर्य, डीएम बद्रीनाथ सिंह, सीडीओ जागृति अवस्थी, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह, राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य बृजेश सिंह, उमाकांत मिश्र, डीसी अरविंद सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। डीआईओएस जयराम सिंह ने आभार जताया। संचालन आनंद त्रिपाठी व ऋचा ओझा ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
हाईस्कूल में इन्हें मिला सम्मान
हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में राजा चंडोल इंटर काॅलेज लीलासी के आयुष कुमार, मां विंध्यवासिनी इंटर कॉलेज पांपी की आयुषी कुमारी, संत जेवियर्स उच्चतर मा. विद्यालय की रिमझिम पाठक, विमला इंटर कॉलेज के प्रतीक सिंह को सम्मानित किया गया। उत्कर्ष कुमार, आदिवासी इंटर कॉलेज सिलथम की सरस्वती, विमला इंटर कॉलेज की प्रतिष्ठा पांडेय, राजकीय हाईस्कूल चौना के अशोक कुमार, सोनांचल इंटर कॉलेज घोरावल की श्रद्धा उमर को सम्मानित किया गया। चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज के मोहित सिंह, सरस्वती विद्या मंदिर उ.मा.विद्यालय ओबरा की साक्षी सिंह और शिवम संकल्प इंटर कॉलेज बखरिहवां की सौम्या पांडेय को सम्मानित किया गया।
---
इंटर में इनको मिला सम्मान
इंटर में राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज की सोनाक्षी सिंह पटेल, सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज खड़िया के अभिषेक दुबे, राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज के दिव्यांश केसरी को सम्मानित किया गया। चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज मधुपुर के अजय कुमार मौर्य, राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज के हर्ष कुमार पाठक, जंग बहादुर सिंह इंटर कॉलेज शाहगंज के आकाश कुमार को सम्मानित किया गया। चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज के आकाश कुमार, जंग बहादुर सिंह इंटर कॉलेज के अरमान अली को सम्मानित किया गया। गुरुद्वारा इंटर कॉलेज चोपन की शोफिया खातुन, सोनांचल इंटर कॉलेज दुद्धी के अमित कुमार मौर्य को सम्मान मिला।
---
यह सम्मान हमें आगे भविष्य में बेहतर परिणाम के लिए प्रोत्साहित करेगा। लक्ष्य पाने के लिए दोगुनी ऊर्जा और मेहनत से पढ़ाई करुंगी, ताकि नई उपलब्धि पा सकूं। -सोनांक्षी सिंह पटेल, कक्षा-12
---
बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक पाने के लिए जितनी मेहनत की थी, उसकी थकान इस सम्मान ने दूर कर दिया। आगे के लिए हमें और बेहतर करने की प्रेरणा मिली है। -अभिषेक दुबे, कक्षा-12
---
सबके सामने मंच पर इस तरह सम्मान पाकर अच्छा लगा। इससे हौसला बढ़ा है। हाईस्कूल की तरह ही इंटर में भी अव्वल रहने का पूरा प्रयास करुंगी। -रिमझिम पाठक, कक्षा-10

---
इस सम्मान और अतिथियों के संबोधन ने नया जोश भरा है। हम आगे और मेहनत से पढ़ाई करेंगे ताकि यह सफलता का क्रम टूटे नहीं और परिवार को गर्व का अहसास करा सकूं। -प्रतीक सिंह, कक्षा-10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed