{"_id":"666dd65f87bf626a840e92ed","slug":"took-seven-lakhs-to-contest-elections-now-refused-to-give-sonbhadra-news-c-194-1-son1003-114293-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: चुनाव लड़ने के लिए सात लाख लिए, अब देने से इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: चुनाव लड़ने के लिए सात लाख लिए, अब देने से इन्कार
विज्ञापन
पैसा लेनदेन के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। मामला नगर पंचायत चुनाव से जुड़ा हुआ है। पुलिस में सुनवाई न होने पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली थी।
नगर पंचायत के पश्चिमी परासी निवासी राकेश यादव ने दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि 18 नवंबर 2022 को परासी के नई बस्ती निवासी हसमुल्ला अंसारी ने उससे अनपरा नगर पंचायत का चेयरमैन पद का चुनाव लड़ने की बात कहते हुए सात लाख रुपये की जरूरत बताई। इसके बदले परासी में स्थित अपनी जमीन को गिरवी रखने की बात कही। ग्यारह महीने के अंदर सारे पैसे लौटाने को कहा था। अब हसमुल्ला अंसारी न ही पैसे दे रहा है और न ही जमीन दे रहा है। जब घर जाकर पैसे मांगे तो फर्जी मुकदमा में फंसाने की धमकी देने लगा।
इस संबंध में अनपरा थानाध्यक्ष सहित पिपरी सीओ, एसपी को रजिस्ट्रर्ड डाक से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। न्यायालय के आदेश पर अनपरा पुलिस ने हसमुल्ला अंसारी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।