फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tongue cut after beating young man in love affair

Sonebhadra News: प्रेम प्रसंग में युवक की पिटाई के बाद जीभ काटी

Mon, 13 Mar 2023 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Tongue cut after beating young man in love affair
विंढमगंज। विंढमगंज थाना क्षेत्र निवासी एक युवक को अमानवीय सजा देने का मामला सामने आया है। पहले युवक की जमकर पिटाई की गई। फिर मनबढ़ों ने उसकी जीभ काट दी। लहूलुहान हाल में घर पहुंचे युवक को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग को कारण बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले को संदिग्ध मानते जांच कर रही है।
विज्ञापन

विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सलैयाडीह निवासी कामेश्वर यादव ने बताया कि उनका पुत्र अनिल यादव (27) बाहर काम करता है। रविवार की रात वह लहूलुहान हाल में घर पहुंचा। उसकी जीभ कटी थी, जिससे वह कुछ बोल नहीं पा रहा था। शरीर पर भी गंभीर चोट थी।
विज्ञापन

इसकी सूचना रात में ही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक प्रताप सिंह के साथ पुलिस को दी गई और बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अनिल यादव के बड़े भाई मनोज यादव के मुताबिक झारखंड के सीमावर्ती गढ़वा जिले की एक लड़की से अनिल का प्रेम संबंध है। कुछ दिन पहले दोनों घर से भागकर हरियाणा चले गए थे। इसकी जानकारी होने पर लड़की के परिजन चार दिन पूर्व हरियाणा जाकर उसे ले आए। आशंका जताई कि लड़की के घरवालों ने ही अनिल की यह हालत की है। इस बाबत थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ठाकुर ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मामला संदिग्ध लग रहा है। घटनास्थल भी थाना क्षेत्र का नहीं है। फिर भी प्रार्थना पत्र के आधार पर समुचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed