फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   To complete the mission resolution

मोदी के मिशन को पूरा करने का संकल्प

Tue, 26 Jan 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Tue, 26 Jan 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
To complete the mission resolution
 राबर्ट्सगंज मुख्यालय स्थित स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में सोमवार को
विज्ञापन
भाजपा के कार्यकर्ताओं  की बैठक हुई। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन 2017 को पूरा करने का कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया। केंद्र सरकार की ओर जनहित में संचालित योजनाओं के प्रचार-प्रसार  की रणनीति तैयार की गई।


बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री देवेेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा  विचारधारा वाली पार्टी है। आगामी विधान सभा चुनाव में बूथ, सेक्टर एवं मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को सशक्त भूमिका निभानी है। इसलिए तीनों कमेटियों को मजबूत करना होगा।

 सूबे में भाजपा की सरकार बनने पर ही कार्यकर्ताओं का सम्मान सुरक्षित रहेगा। जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ताओं से कंधा से कंधा मिला कर मिशन 2017 को पूरा किया जाएगा। कहा कि केंद्र सरकार सभी वर्ग के लोगों के ढेर सारी योजनाएं संचालित की है।

 उक्त योजना का लाभ पात्र व्यक्तियों को दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं को जीजान से मेहनत करनी होगी। सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बदौलत लोकसभा चुनाव में पार्टी की भारी मतों से जीत हुई।

 पूर्व जिलाध्यक्ष भूपेश चौबे, धर्मवीर तिवारी, रविंद्र नाथ पाठक, ओंकार केशरी ने कहा कि पार्टी के निर्देशानुसार कार्यकर्ता कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाएंगे। क्षेत्रीय मंत्री गोविंद यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र शास्त्री, पूर्व विधायक तीरथराज और सुरेश तिवारी ने कहा कि भाजपा सर्वसमाज को एक साथ लेकर चलती है।

 बैठक में राजेंद्र सिंह पटेल, रामलखन सिंह, नंदलाल, नागेश्वर देव पांडेय, जोखन सिंह पटेल, माला चौबे, अनूप  आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed