{"_id":"612a798b8ebc3e6ee2352ce1","slug":"tipper-caught-while-loading-sand-seized-sonbhadra-news-vns6085121121","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू लोड करते टिपर पकड़ाया, सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालू लोड करते टिपर पकड़ाया, सीज
विज्ञापन
विंढमगंज। थाना क्षेत्र करहिया के साथ पकरी सहित कोन क्षेत्र के कुड़वा गांव में खननकर्ताओं ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। शुक्रवार की रात में पकरी कनहर नदी घाट से अवैध बालू का खनन करवाकर टिपर में लोडिंग करते समय वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। टीम ने टीपर को दुद्धी वन रेंज कार्यालय लाकर सीज कर दिया गया।
वन दरोगा सर्वेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात में वे गश्त पर थे। इसी दौरान रात 12 बजे पकरी तरफ से महुली की ओर एक टिपर आते हुए दिखी जिसे रोककर पूछताछ की गई। लेकिन टिपर चालक आवश्यक कागजात नहीं दिखा पाया। जाताजुआ गांव के पास से पकड़े टिपर को वन रेंज कार्यालय ले जाया गया। उन्होंने बताया टिपर विनोद यादव निवासी कुड़वा का है। गाड़ी को सीज करते हुए अग्रिम कार्रवाई के लिए पत्र डीएफओ को प्रेषित कर दिया गया है।
वहीं डीएफओ मनमोहन मिश्रा ने कहा कि विंढमगंज वन रेंज के करहिया, बोधाडीह क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना रात में मिली थी। क्षेत्र में बड़े खनन माफियाओं की सूची तैयार की जा रही है। अवैध खनन में संलिप्त सभी वाहनों को पकड़ा जायेगा।