फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tinshad flies, trees fall from storm

आंधी से टिनशेड उड़े, पेड़ िगरे

Tue, 17 Apr 2018 11:10 PM IST
sonbhadra
sonbhadra Updated Tue, 17 Apr 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
Tinshad flies, trees fall from storm
आंधी के चलते लाइट जलाकर जाते वाहन।
मंगलवार को जिले का तापमान 41 डिग्री तक जा पहुंचा। दोपहर तीन बजे तक इस सीजन का सबसे गर्म दिन भी रहा। पर दोपहर तीन बजे के करीब तेज आंधी आई। इससे जहां कई जगह टिनशेड उड़ गए। पेड़ गिरने से आवागमन भी प्रभावित हुआ। विंढमगंज में राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो घंटे तक आवागमन ठप रहा। आंधी से गेहूं के बोझ के साथ आम की फसल को काफी नुकसान पहुंचा। कई जगह हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इससे गर्मी से कुछ राहत मिली। दोपहर बारह बजते-बजते राबर्ट्सगंज में पारा 40 डिग्री और ओबरा में 41 डिग्री पहुंच गया।
विज्ञापन

विंढमगंज: इलाके में शाम चार बजे के करीब तेज आंधी से झारखंड सीमा से सटे स्थित श्रीराम मंदिर के पास बबूल का बड़ा पेड़ रीवा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिर पड़ा। इससे दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। पेड़ काटकर किनारे किया गया, तब आवागमन चालू हुआ। आंधी के चलते मेन बाजार में कई दुकानों के सीमेंट, टिन शेड उखड़ गए। सामुदायिक भवन से सटा टीनशेड उखड़ जाने से उसके अंदर बंधे 4 मवेशी घायल हो गए। धूल भरी आंधी से राहगीरों को परेशानी       उठानी पड़ी।
विज्ञापन

  अनपरा-शक्तिनगर: मंगलवार दोपहर बाद तेज हवा के साथ क्षेत्र में बारिश शुरू हो गई। अनपरा व शक्तिनगर क्षेत्र में अपराह्न तीन बजे आंधी से जनजीवन अस्तव्स्त हो गया। सड़कों पर धूल का गुबार होने के कारण चालकों को हेड लाइट जलाकर चलना पड़ा। बरसात के कारण तापमान में भी कुछ गिरावट आई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed