फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tight security arrangements

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सीमाएं सील

Mon, 25 Jan 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Mon, 25 Jan 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Tight security arrangements
जिले में मंगलवार को धूमधाम के साथ गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। इसको लेकर
विज्ञापन
पुलिस महकमा एलर्ट हो गया है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक रामलाल वर्मा ने पड़ोसी झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ राज्यों में नक्सल गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए सीमाएं सील कर दी गई है।

 उधर पुलिस लाइन समेत विद्यालयों में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी पूर्ण हो चुकी है। पड़ोसी बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ प्रांत की पुलिस का दबाव पड़ने पर नक्सली खुद को सुरक्षित रखने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं।

 ऐसे में गणतंत्र दिवस पर सोनभद्र के सीमावर्ती इलाकों में नक्सली पनाह लेकर किसी वारदात को अंजाम न दें, इसको लेकर पुलिस महकमा चौकन्ना हो गया है। एसपी के निर्देश पर पड़ोसी राज्यों की सीमाओं पर सीआरपीएफ और पीएसी एलर्ट होकर संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रख रही है।

 नक्सल इलाकों में क्षेत्रीय थानाध्यक्षों की अगुवाई में फोर्स ने सघन कांबिंग शुरू कर दी है। इसकी मानिटरिंग अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल रामयज्ञ यादव कर रहे है। खलियारी संवाददाता के अनुसार मांची थाना क्षेत्र के सूअरसोत जंगल में थानाध्यक्ष आरके पांडेय की अगुवाई में फोर्स ने कांबिंग की।

 बभनी प्रतिनिधि के मुताबिक गणतंत्र दिवस के मद्देनजर छत्तीसगढ़ सीमा पर चौकसी बरती जा रही। थानाध्यक्ष अशोक यादव की अगुवाई में फोर्स ने क्षेत्र के पेट्रोल पंप, बस स्टैंड, सुप्रसिद्ध मंदिरों समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की तलाशी ली। आसनडीह, रंपाकूरर, रनदह, मचबधवा, शीश टोला में पुलिस विशेष नजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed