फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tiger couple's knock in Raseda forest

भरसेड़ा जंगल में टाइगर जोड़े का दस्तक

Tue, 06 Jul 2021 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Tiger couple's knock in Raseda forest
मध्य प्रदेश के सिंगरौली में स्थित वन परिक्षेत्र पश्चिम सरई के भरसेड़ा जंगल में नर-मादा बाघ के देखे जाने से आसपास के गांवों में हड़कंप मच गया है। इसकी खबर मिलते ही वन परिक्षेत्राधिकारी राम अवतार साहू टीम के साथ पहुंचकर निगरानी में लग गए हैं। उनकी गतिविधि पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरे की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

पिछले माह सरई इलाके में बाघ के देखे जाने की चर्चा थी। दो दिन तक निगरानी के बाद भी उसका कोई लोकेशन नहीं मिला। फिर भी वन अमला नजर बनाए हुए था। इसी बीच मंगलवार को सरई रेंज पश्चिमी के वन बीट झारा अंतर्गत भरसेड़ा गांव में टाइगर के जोड़े को ग्रामीणों ने देखा। नर-मादा जोड़े के एक साथ होने से ग्रामीण सहमे हुए हैं। वन विभाग के सूत्रों के मुताबिक नर-मादा टाइगर सीधी जिले के संजय टाईगर रिर्जव दुबरी के जंगल से भंवरखोह होते हुए सिंगरौली जिले के सीमावर्ती भरसेड़ा जंगल में आ सकते हैं। उनकी चहलकदमी पर नजर रखी जा रही है। हालांकि अभी तक किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन

--
भरसेड़ा जंगल में नर-मादा टाइगर देखे गए हैं। इन पर लगातार नजर रखी जा रही है। संजय टाइगर रिजर्व दुबरी के भंवरखोह जंगल से होते हुए यहां पहुंचे हैं। - रामावतार साहू, वन परिक्षेत्राधिकारी, पश्चिम सरई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed